कैबिनेट विस्तार से पहले कई मंत्रियों की छुट्टी, हर्षवर्धन और रमेश पोखरियाल ने भी दिया इस्तीफा, जानें किस-किस पर गिरी गाज

मोदी सरकार की दूसरी पारी का बहुत प्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार आज शाम छह बजे होने वाला है। उससे पहले दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई है। कई पुराने मंत्रियों की मोदी कैबिनेट से छुट्टी हो गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

मोदी सरकार की दूसरी पारी का बहुत प्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार आज शाम छह बजे होने वाला है। उससे पहले दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई है। कई पुराने मंत्रियों की मोदी कैबिनेट से छुट्टी हो गई है। सबसे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस्तीफा दिया उसके बाद संतोष गंगवार ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे भी दिया। दोनों ने कथित तौर पर अपने त्यागपत्र में स्वास्थ्य संबंधी कारण बताए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन पर भी गाज गिर गई है, उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है। कोरोना काल में जिस तरह मोदी सरकार पर सवाल खड़े हुए थे, उस दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय निशाने पर आया था। इनके अलावा देबोश्री चौधरी, सदानंद गौड़ा की कैबिनेट से छुट्टी हो गई है। इनसे पहले थावरचंद गहलोत को राज्यपाल बनाया दिया गया है, ऐसे में वो भी कैबिनेट से बाहर हो गए हैं।


मोदी सरकार में मंत्री प्रताप चंद सारंगी की भी छुट्टी हो गई है। केंद्रीय कैबिनेट से शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोतरे ने भी इस्तीफा दे दिया है। पश्चिम बंगाल से सांसद देबोश्री चौधरी की भी केंद्रीय मंत्रिमंडल से छुट्टी तय मानी जा रही है।

केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा का भी इस्तीफा लिया जा चुका है। सदानंद गौड़ा अभी रसायन और उर्वरक मंत्री थे, लेकिन अब उनकी छुट्टी कर दी गई है। माना जा रहा है कि कर्नाटक में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने ये फैसला लिया है।


अबतक इन मंत्रियों की छुट्टी...

  • रमेश पोखरियाल निशंक

  • संतोष गंगवार

  • देबोश्री चौधरी

  • सदानंद गौड़ा

  • संजय धोतरे

  • थावरचंद गहलोत (राज्यपाल बने)

  • डॉ. हर्षवर्धन

  • प्रताप चंद सारंगी

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia