अभी जारी रहेगा गर्मी का सितम, मानसून में हुई इतने दिन की देरी 

राष्ट्रीय राजधानी और कुछ उत्तरी शहरों में लू अगले कुछ दिनों में गंभीर हो सकती है, जिससे पारे के 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावनाएं हैं।

फोटो: आईएएनएस
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

देश के बड़े हिस्से में एक और सप्ताह तक गर्मी का कहर जारी रहेगा। हालांकि अगले 48 घंटों में मानसून के केरल से टकराने की आशंका है लेकिन भीषण गर्मी की स्थिति का सामना कर रहे देश के मध्य और पश्चिमी क्षेत्रों तक मानसून को पहुंचने में कम से कम सात दिन लगेंगे।

अधिकतम तापमान 45 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने से देश में पिछले कुछ दिनों में हीट स्ट्रोक के कारण कई लोगों की मौत हो गई है। भारत के मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में लू चलने की आशंका है।


राष्ट्रीय राजधानी और कुछ उत्तरी शहरों में लू अगले कुछ दिनों में गंभीर हो सकती है, जिससे पारे के 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावनाएं हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), हरियाणा और पंजाब में 11 जून के बाद ही प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी, जब पश्चिमी विक्षोभ के कारण गरज और बारिश होने की संभावना है।

निजी फोरकास्टर स्काइमेट के निदेशक महेश पलावत ने कहा, "आमतौर पर दिल्ली में मानसून 29 जून तक आता है। हालांकि, इस बार मानसून के आने में एक सप्ताह तक की देरी होने की उम्मीद है। यह जुलाई के पहले सप्ताह में दस्तक देगा।"

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 06 Jun 2019, 8:30 PM