सऊदी अरब में दिखा चांद, भारत में इस दिन मनाई जाएगी ईद
सऊदी अरब में ईद का चांद 29 मार्च को यानी आज नजर आ गया है और अब वहां ईद 30 मार्च, रविवार को मनाई जाएगी। सऊदी अरब की मस्जिद अल हरम में ईद की नमाज 30 मार्च को सुबह 6:30 बजे अदा की जाएगी।

सऊदी अरब में आज (29 मार्च) ईद का चांद नजर आ गया है। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि भारत में कब ईद मनाई जाएगी। बता दें कि हर साल सऊदी अरब में भारत से एक दिन पहले ईद मनाई जाती है। इस तरह सऊदी अरब में रविवार को ईद मनाई जाएगी, वहीं भारत में 31 मार्च यानी सोमवार को ईद मनाई जाएगी।
माह-ए-रमजान के पूरा होने के बाद ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि रमजान के महीने में रोजे रखने और इबादत में मशगूल रहने पर ईद अल्लाह की तरफ से रोजेदारों के लिए एक तोहफा होता है। आगे हम आपको बताएंगे कि भारत में चांद दिखने का समय क्या है और यहां ईद किस दिन मनाई जाएगी।
सऊदी अरब में ईद का चांद 29 मार्च को यानी आज नजर आ गया है और अब वहां ईद 30 मार्च, रविवार को मनाई जाएगी। सऊदी अरब की मस्जिद अल हरम में ईद की नमाज 30 मार्च को सुबह 6:30 बजे अदा की जाएगी।
वहीं, भारत में 30 मार्च को चांद नजर आएगा और ईद-उल-फितर 31 मार्च 2025, सोमवार को मनाई जाएगी। हर बार भारत से एक दिन सऊदी अरब में ईद मनाई जाती है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि सऊदी अरब में रमजान एक दिन पहले यानी 1 मार्च से शुरू हुआ था तो वहीं, भारत में रमजान की शुरुआत 2 मार्च से हुई थी।
इस्लामी कैलेंडर चांद के अनुसार चलता है और हर हिजरी महीने की शुरुआत चांद दिखने से तय होती है। ईद उल फितर इस्लामी महीने शव्वाल की पहली तारीख को मनाई जाती है। चूंकि चंद्र महीने 29 या 30 दिन के होते हैं, इसलिए हर साल ईद की तारीख बदलती रहती है। इस्लाम के जानकार चांद देखकर इसकी पुष्टि करते हैं।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia