मध्य प्रदेश उपचुनाव: मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में गड़बड़ी के बाद बदले गए कलेक्टर, कांग्रेस ने की थी शिकायत

कांग्रेस ने अशोकनगर के मुंगावली और शिवपुरी के कोलारस विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूचियों में एक बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया था। चुनाव आयोग ने जांच में सही पाया और कलेक्टर को हटा दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया 
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव की मतदाता सूची में गड़बड़ी पाए जाने के बाद निर्वाचन आयोग ने कलेक्टर बीएस जामोद को हटाने का आदेश दिया है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, “मतदाता सूची में गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने अपनी रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन आयोग को भेजी थी। उसी के बाद अशोकनगर कलेक्टर जामोद को हटाया गया है। आयोग ने राज्य सरकार से तीन अधिकारियों का पैनल मंगाया है, जिसके आधार पर नए कलेक्टर की नियुक्ति की जाएगी।”

कांग्रेस ने अशोकनगर के मुंगावली और शिवपुरी के कोलारस विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उप-चुनाव की मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि एक मतदाता के नाम पांच-पांच जगह हैं। इस शिकायत को आयोग ने मुंगावली में जांच में सही पाया भी है। इसी आधार पर कलेक्टर को हटाया गया है।

इससे पहले निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में गड़बड़ी पर मुंगावली क्षेत्र के ही तीन बूथ लेवल अधिकारियों केा निलंबित किया था। मुंगावली और कोलारस में 24 फरवरी को मतदान होने हैं और नतीजे 28 फरवरी को आएंगे।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia