NEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा एग्जाम

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भारत सरकार की मंजूरी के साथ नीट (यूजी) 2026 की पुन: परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द की गई मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी अब 21 जून को दोबारा करायी जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को यह घोषणा की। यह परीक्षा पहले तीन मई को आयोजित की गई थी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया, "नीट (यूजी) 2026- परीक्षा तिथि की घोषणा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भारत सरकार की स्वीकृति से नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा को दोबारा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है।"

पोस्ट में एनटीए ने आगे कहा, "परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल एनटीए के आधिकारिक माध्यमों पर ही विश्वास करें।" इसके लिए पोस्ट में आधिकारिक वेबसाइट और 011-40759000 / 011-69227700 नंबर भी दिया गया है।

एनटीए ने मंगलवार को नीट-यूजी परीक्षा रद्द करने की घोषणा करते हुए कहा था कि परीक्षा से जुड़ी कथित अनियमितताओं की व्यापक जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) करेगा।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भारत सरकार की मंजूरी के साथ नीट (यूजी) 2026 की पुन: परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है।’’

यह घोषणा गुरुवार देर शाम केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक के बाद की गई, जिसमें परीक्षा दोबारा कराने की तैयारियों की समीक्षा की गई।


दरअसल, 3 मई 2026 को आयोजित की गई नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोप सामने आए थे, जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया। एजेंसियों की शुरुआती जांच में परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठे। इसी आधार पर परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया और अब इसे नए सिरे से आयोजित करने की तैयारी है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia