'भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह' बन गए हैं नीतीश, तेजस्वी ने CM पर साधा निशाना, खड़गे बोले- मोदी को 'वोट चोरी' की आदत

वोटर अधिकार यात्रा के समापन के दौरान अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी ने इस यात्रा को रोकने की कोशिश की। लेकिन राहुल-तेजस्वी यादव इनसे नहीं डरे।

वोटर अधिकार यात्रा का समापन
i
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव और 'इंडिया’ गठबंधन के कई अन्य नेताओं ने बिहार में "वोटर अधिकार यात्रा" के समापन से पहले सोमवार को यहां मार्च निकाला, जिसे पुलिस ने बीच रास्ते में ही डाक बंगला चौराहे के निकट रोक लिया।

गांधी मैदान से शुरू हुए इस मार्च को आंबेडकर पार्क तक जाना था, हालांकि पुलिस ने वहां तक जाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद सभी नेताओं ने यहां लोगों को संबोधित किया।

मोदी-शाह से सतर्क रहने की जरूरत 

वोटर अधिकार यात्रा के समापन के दौरान अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी ने इस यात्रा को रोकने की कोशिश की। लेकिन राहुल-तेजस्वी यादव इनसे नहीं डरे। उन्होंने कहा कि मोदी 'वोट चोरी' करने की आदत रखते हैं, वो पैसा चोरी करते हैं, बैंक से चोरी कर जो लोग देश से बाहर जाते हैं उन्हें मोदी संभालते हैं। वोट चोरी कराकर मोदी बिहार में जीतने की कोशिश कर रहे हैं। ये मोदी और शाह बिहार के लोगों को डुबाएंगे इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "गरीब हो अमीर हो या महिला हो अगर इन लोगों को वोट का अधिकार मिला है तो सिर्फ गांधी, नेहरू, अंबेडकर की वजह से।" खड़गे ने आगे कहा कि हम सबको लड़ना होगा। हमारे हकों पर तो खतरा है उसे दूर करना है। भारत जोड़ यात्रा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा, जय बापू जय भीम जय संविधान और आज की यात्रा वोटर अधिकार यात्रा भी राहुल जी ने शुरू की। और हमारे साथी ने हर पल मदद की।


6 महीने बाद बिहार में डबल इंजन की सरकार नहीं रहेगी

खड़गे ने आगे कहा कि मोदी आज अपने दोस्तों को करोड़ों का फायदा पहुंचा रहे है, हमें देखना है कि मोदी की ये चल से गरीबों को, किसानों तो, दलितों को, महिलाओं को नुकसान हो रहा है। खड़गे ने कहा कि मोदी के नखरे नहीं चलने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि मणिपुर में लोग मर रहे हैं और मोदी जी दुनिया में घूम रहे हैं। कभी ट्रंप को गले लगाते हैं, कभी चीन के राष्ट्रपति को झूले में बिठाते हैं। मोदी जी जबरदस्ती भी लोगों को गले लगाते हैं। ये सब दिखता है। खड़गे ने कहा कि डबल इंजन की सरकार 6 महीने के बाद नहीं रहेगी। जो नई सरकार आएगी वो गरीबों, महिलाओं, दलितों की, पिछड़ों की सरकार होगी। मैं हैरान हूं लोग इतनी बड़ी संख्या में आ रहे हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कम होने को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस भी सरकार की बात सुन रही है। कोई व्यवस्थान नहीं है।


भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह बन गए हैं नीतीश

वहीं तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक इंजन अपराध में लगा है दूसरा भ्रष्टाचार में लगा हुआ है। तेजस्वी यादव ने मंच से वोट नहीं कटने देने की लोगों से अपील की। तेजस्वी ने कहा कि ये बेईमान की सरकार है जिसे हमें आगामी चुनाव में उखाड़ फेंकना है। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह बन गए हैं। हमने कहा कि पेंशन बढ़ाएंगे, हमने कहा फ्री में बिजली देंगे, हमने कहा युवा आयोग बनाएंगे यानी जो जो हम कह रहे हैं वो ये कर रही है। ये नकल की सरकार है। तेजस्वी आगे आगे और ये नीतीश पीछे पीछे। ये डुप्लिकेट सरकार है बिहार की जनता को ऑरिजिनल सीएम चाहिए।

ये बिहारी मोदी से डरने वाला नहीं है- तेजस्वी 

तेजस्वी ने कहा बेरोजगारी हटाना है तो इस सरकार को उखाड़ के फेंकना है। तेजस्वी ने कहा कि मेरे खिलाफ एफआईआर कराई ये सोच रहे हैं ये डर जाएंगे, जब लालू नहीं डरे तो उनका बेटा कैसे डर सकता है। लालू के खिलाफ को इन्होंने ईडी सीबीआई सब लगा दी।

मोदी जी झूट बोलने के फैक्ट्री हैं, डिस्ट्रिब्यूटर हैं। ये बिहारी मोदी से डरने वाला नहीं है। तेजस्वी यादव ने मंच से वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगवाया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia