'BJP प्रायोजित महंगाई की आग से जनता के पसीने छूट रहे', खड़गे का सवाल- अपनी सरकार की लूट पर भी कभी कुछ बोलिए, मोदी जी?

उनका बयान प्रधानमंत्री मोदी की उस अपील के बाद आया, जिसमें उन्होंने देशवासियों से भीषण गर्मी के बीच ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने और पर्याप्त पानी पीते रहने के लिए कहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का सवाल- अपनी सरकार की लूट पर भी कभी कुछ बोलिए, मोदी जी?
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बढ़ती गर्मी के मद्देनजर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की आलोचना करते हुए बुधवार को कहा कि गर्मी तो बर्दाश्त हो जाएगी, लेकिन ‘‘बीजेपी प्रायोजित महंगाई’’ की आग से जनता के पसीने छूट रहे हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया कि अपनी सरकार की ‘‘लूट’’ पर भी कभी कुछ बोलिए?

खड़गे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘गर्मी तो झेल लेंगे, पर बीजेपी प्रायोजित महंगाई की आग से आम जनता के पसीने छूट रहे हैं। अपनी सरकार की लूट पर भी कभी कुछ बोलिए, मोदी जी ?’’


उनका बयान प्रधानमंत्री मोदी की उस अपील के बाद आया, जिसमें उन्होंने देशवासियों से भीषण गर्मी के बीच ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने और पर्याप्त पानी पीते रहने के लिए कहा है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘बच्चे, बुजुर्ग और धूप में काम करने वाले लोग इस भीषण गर्मी में सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। समय रहते ध्यान न देने पर यह स्थिति ‘लू लगने’ (हीटस्ट्रोक) जैसी गंभीर समस्या का रूप ले सकती है। ऐसे समय में आपकी सतर्कता और देखभाल किसी का जीवन बचा सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें। कृपया पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें। ऐसे मौसम में आपकी संवेदनशीलता भी बहुत बड़ा सहारा बन जाती है।’’