चांद पर पड़े विक्रम लैंडर से जब इसरो को नहीं मिला कोई सिग्नल तो लोगों ने सोशल मीडिया पर ढूंढा ये तरीका

इन दिनों विक्रम लैंडर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लाखों लोग जहां लैंडर से संपर्क स्थापित होने का इंतज़ार कर रहे हैं तो वहीं ट्विटर पर लैंडर के रेस्पोंड न करने को लेकर लोग खूब मज़े ले रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

7 सितंबर शनिवार को देर रात चंद्रयान अपने सभी चरणों को सफलता पूर्वक पार करता हुआ चांद की सतह को छूने ही वाला था कि तभी इसरो और लैंडर विक्रम के बीच संपर्क टूट गया और लैंडर कहीं गुम हो गया। कनेक्शन टूटते ही इसरो में बैठे वैज्ञानिकों समेत पूरे देश के लोगों के चेहरों पर मायूसी छा गई। इसरो के लगातार प्रयासों के बाद ऑर्बिटर से मिली थर्मल तस्वीरों के जरिेए इस बात का पता लगाया गया कि लैंडर चंद्रमा की सतह पर मौजूद है और उसे किसी भी तरह का नुक्सान नहीं पहुंचा है। हालांकि लैंडर से अभी संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है।

इन दिनों विक्रम लैंडर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लाखों लोग जहां लैंडर से संपर्क स्थापित होने का इंतज़ार कर रहे हैं तो वहीं ट्विटर पर लैंडर के रेस्पोंड न करने को लेकर लोग खूब मज़े ले रहे हैं।

हाल ही में नागपुर की ट्रैफिक पुलिस के ट्विटर हैंडल से विक्रम लैंडर को लेकर एक ट्वीट किया गया था। ट्वीट में लिखा था, डियर विक्रम, प्लीज जवाब दो हम सिग्नल तोड़ने के लिए तुम्हारा चालान नहीं काटेंगे।


इसके अलावा लोगों ने अलग-अलग तरीकों से लैंडर के मज़े लिए। एक यूजर ने लिखा,

‘ISRO: लैंडर क्या तुम सुन रहे हो?

Vikram Lander:

ISRO: लैंडर प्लीज जवाब दो

Lander:

ISRO: हेलों?

Lander:

ISRO: दूध मांगोगे तो खीर देंगे

Lander: कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे।’

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

एक अन्य यूजर ने लिखा,

‘ISRO: लैंडर क्या तुम सुन रहे हो?

Vikram Lander:

ISRO: लैंडर प्लीज जवाब दो

Lander:

ISRO: हेलों?

Lander:

ISRO: जीने मेरा दिल लुटिया

Lander: ओहो।’

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

बॉलीवुड के अन्य कई गानों और डायलॉग ऐड करते हुए कुछ यूज़र्स ने लिखा,

‘ISRO: लैंडर क्या तुम सुन रहे हो?

Vikram Lander:

ISRO: लैंडर प्लीज जवाब दो

Lander:

ISRO: हेलों?

Lander:

ISRO: ये काली काली आंखें

Lander: तु रु रु तु रु रु।’

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

एक यूज़र ने फिल्म ‘वीरजारा’ में शाहरुख़ खान के अंदाज में लैंडर विक्रम को आवाज़ लगाने की कोशिश की।

‘ISRO: लैंडर क्या तुम सुन रहे हो?

Vikram Lander:

ISRO: लैंडर प्लीज जवाब दो

Lander:

ISRO: हेलों?

Lander:

ISRO: जानम देख लो मिट गई दूरियां

Lander: मैं यहां हूं यहां हूं यहां हूं यहां ।’

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia