'बहुत कमजोर और बेबस दिख रहे PM मोदी', मनोज झा बोले- जिसे भारत से आपत्ति वह हिंदुस्तानी नहीं

मनोज झा ने कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया से पीएम मोदी घबरा गए हैं, इसलिए वो इंडिया को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करके पीएम बहुत कमजोर और बबस दिख रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

देश में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीज भारत वर्सेस इंडिया को लेकर बहस जारी है। विपक्ष इस मामले को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर है। आरजेडी सांसद मनोज झा ने गुरुवार को एक बार फिर से पीएम मोदी पर निशाना साधा है। झा ने कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया से पीएम मोदी घबरा गए हैं, इसलिए वो इंडिया को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करके पीएम बहुत कमजोर और बबस दिख रहे हैं।

मनोज झा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि हमें ‘भारत’ शब्द से कोई घबराहट नहीं है। हमारे नारे में भी ‘जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया’ है। जिसे ‘भारत’ से आपत्ति होगी वह हिंदुस्तानी नहीं है।


उन्होंने आगे बताया कि पहले प्रधानमंत्री ने इंडियन मुजाहिदीन बोला, वह नहीं चला। ईस्ट इंडिया कंपनी बोला, वह भी नहीं चला। घमंडिया जैसा शब्द इस्तेमाल किया, जो शब्दकोश तक में नहीं, वह भी नहीं चला। यह निराशा आपको बहुत कमजोर, बेबस दिखा रहा है।

इससे पहले मनोज झा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान पर निशाना साधा था। दरअसल भारत वर्सेस इंडिया विवाद पर बोलते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि- संविधान में इंडिया दैट इज भारत लिखा है। जयशंकर ने कहा था कि वो सभी को ये पढ़ने के लिए आमंत्रित करते हैं कि संविधान में साफ लिखा है इंडिया यानि भारत। इस पर पलटवार करते हुए आरजेडी सांसद ने कहा था कि- वो एस जयशंकर को उनके साथ संविधान पढ़ने के लिए आमंत्रित करते हैं। मनोज झा ने कहा कि- संविधान के आर्टिकल-1 में लिखा है कि इंडिया दैड इज भारत। मनोज झा ने निशाना साधते हुए कहा कि- 19 जुलाई से पहले विदेश मंत्री ने ऐसा कोई बयान क्यों नहीं दिया। एस जयशंकर अब बयान दे रहे हैं क्योंकि विपक्षी गठबंधन का नाम I.N.D.I.A हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia