पीएम मोदी, राष्ट्रपति कोविंद और राहुल गांधी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दिवाली का त्योहार सभी देशवासियों के लिए सुख और समृद्धि लाए। मेरी कामना है कि दीपों का यह पर्व हमारे देश के प्रत्येक घर और परिवार को और समूचे विश्व को आलोकित कर दे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

दश भर में दिवाली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में कहा, "दिवाली का त्योहार सभी देशवासियों के लिए सुख और समृद्धि लाए। मेरी कामना है कि दीपों का यह पर्व हमारे देश के प्रत्येक घर और परिवार को और समूचे विश्व को आलोकित कर दे।"

उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर कहा कि कि दिवाली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा, "मैं प्रकाश-पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। दिवाली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और भगवान राम के सद्गुणों के प्रति हमारी आस्था को मजबूत बनाती है।"

नायडू ने कहा, "दीपावली का पर्व संपत्ति, गौरव और समृद्धि की प्रतीक देवी लक्ष्मी से भी जुड़ा है, सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में रहने वाले भारतीय मूल के लोग बड़ी धूमधाम से इस त्योहार को मनाते हैं। मैं कामना करता हूं कि दीपावली का पर्व हमारे जीवन में प्रकाश, शांति, समृद्धि और प्रसन्नता लाए।"

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, "दीपावली की सभी सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई। मेरी कामना है कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।"

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ट्वीट कर देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “ देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में सुख और आनंद हो, इसकी मैं कामना करता हूं।”

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia