International Women’s Day: नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित हुईं देश की ये बेटियां, राष्ट्रपति ने किया सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को समाज के अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं और संस्थानों को ‘नारी शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को समाज के अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं और संस्थानों को 'नारी शक्ति सम्मान' से सम्मानित किया। इन महिलाओं को राष्ट्रपति भवन में हुए एक कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। राष्ट्रपति ने 34 महिलाओं और संस्थानों को इस सम्मान से नवाजा।

इन महिलाओं में आईएनएसवी तारिणी पर सवार होकर दुनिया के सफर पर निकली नौसेना की छह महिला अधिकारी भी शामिल हैं। इसके अलावा समाज सुधार, विज्ञान, व्यापार, खेल, मनोरंजन और कला जगत जैसे अलग-अलग क्षेत्रों से संबंध रखने वाली तमाम महिलाओं को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने इन महिलाओं के योगदान को जमकर सराहा और कहा कि बेटियों के जीवन में सुधार लाना हर नागरिक का कर्तव्य है।


जिन महिलाओं को आज नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया, उनमें पदाला भूदेवी, बीना देवी, आरिफा जान, चामी मुर्मू, निलजा बांगु, रश्मि अर्धवाले, मान कौर, कलावती देवी, कौशिकी चक्रवर्ती, अवनी चक्रवर्ती, भावना कांत, महिमा सिंह जिटरवाल, भागीरथी अम्मा और कारथली अम्मा शामिल हैं। गौरतलब है कि भागीरथी अम्मा 105 बर्ष की हैं और कारथली अम्मा 95 साल की हैं। इनमें बिहार की बीना देवी को मशरूम की खेती को लोकप्रिय बनाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश की सभी महिलाओं को बधाई दी और उन्हें पुरुषों से अधिक शक्तिशाली बताया। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई! हम अपनी नारी शक्ति की भावना और उपलब्धियों को सैल्यूट करते हैं।


वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “भारत की सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनायें। आप दिनों दिन शक्तिशाली होती रहे।

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लिखा- महिला दिवस की शुभकामनाए! मेरी सभी बहनों के लिए: अपने आप को परिभाषित करें, अपनी स्त्रीत्व का जश्न मनाएं और बहादुर रहें।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia