'उत्तर प्रदेश में लगे राष्ट्रपति शासन, योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर मठ या अयोध्या भेज दिया जाए'

मायावती ने कहा कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को संभाल नही पा रहे है, उन्हें वापिस गोरखपुर मठ भेज दिया जाए। वहां जगह न हो तो उन्हें अयोध्या भेज दिया जाए।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से यहां पर राष्ट्रपति शासन लगाने पर विचार करना चाहिए। मायावती ने गुरूवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सरकार चलाने में सक्षम नहीं है। बेहतर यही है कि आप या तो नेतृत्व परिवर्तन करें और यदि आप नहीं कर पा रहे हैं तो यहां पर राष्ट्रपति शासन लगाएं। कम से कम उत्तर प्रदेश की जनता के पर रहम करें। यही मेरी अपील है।

मायावती ने कहा कि बीजेपी ने आरएसएस के दबाव में योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का नेतृत्व सौंपा, लेकिन अब तो बीजेपी को आरएसएस के बड़े दबाव से हटना चाहिए। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को संभाल नही पा रहे है, उन्हें वापिस गोरखपुर मठ भेज दिया जाए। वहां जगह न हो तो उन्हें अयोध्या भेज दिया जाए।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं। एक भी दिन ऐसा नहीं जाता है जब महिलाओं के खिलाफ अपराध न होता हो। मायावती ने कहा कि यूपी में अपराधी, माफिया और बलात्कारी अब बेलगाम हो चुके हैं और योगी सरकार इन्हें रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।

बीएसपी प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दलित मां-बेटी के साथ लगातार अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। हाथरस व बलरामपुर की लगातार घटना के बाद किसी को सरकारी नौकरी, प्लाट और आर्थिक मदद देना इसका कोई निदान नहीं है। हाथरस और बलरामपुर में दलित परिवार की बेटियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की घटना पर केंद्र सरकार को उत्तर प्रदेश पर गंभीर हो जाना चाहिए। बेहतर होगा यहां पर राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia