सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को दिया गया मदर टेरेसा मेमोरियल अवॉर्ड

प्रियंका चोपड़ा को सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए मदर टेरेसा मेमोरियल अवॉर्ड से नवाजा गया है। प्रियंका यूनिसेफ की सद्भावना दूत के रूप में विस्थापितों और शरणार्थियों के लिए काम करती रही हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए मदर टेरेसा मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। प्रियंका चोपड़ा को इस सम्मान के लिए हार्मोनी फाउंडेशन ने आमंत्रित किया था। उनकी मां मधु चोपड़ा ने उनकी तरफ से यह सम्मान ग्रहण किया।

मधु ने चोपड़ा अपने बयान में कहा, "मैं प्रियंका की तरफ से विनम्रता के साथ यह अवॉर्ड स्वीकार करती हूं। मुझे ऐसी संतान की मां होने पर गर्व है जो करुणामयी और दयालु है, वह इस बात की मिसाल है कि जितना ज्यादा आप देते हैं, उतना ही ज्यादा आप पाते हैं।" उन्होंने कहा कि बचपन से ही प्रियंका मदर टेरेसा से प्रभावित हैं। प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अमेरिका में हैं और जल्द ही मुंबई आएंगी। प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की सद्भावना दूत के रूप में विस्थापितों और शरणार्थियों के अधिकारों की लड़ाई के लिए काम करती रही हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */