कांग्रेस महासचिव प्रियंका पहुंचीं रायबरेली, पूर्व विधायक अखिलेश सिंह को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने सदर विधायक अदिति सिंह के आवास लालूपुर पहुंचकर पूर्व विधायक अखिलेश सिंह को श्रद्धांजलि दी और पारिवारिक सदस्यों को ढांढस बंधाया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर अपनी मां और कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने सदर विधायक अदिति सिंह के आवास लालूपुर पहुंचकर पूर्व विधायक अखिलेश सिंह को श्रद्धांजलि दी और पारिवारिक सदस्यों को ढांढस बंधाया है। प्रियंका गांधी ने अखिलेश सिंह की पत्नी वैशाली सिंह, उनकी बेटी सदर विधायक अदिति सिंह और दिव्यांशी सिंह से मिलकर दुख बांटा।

प्रियंका एक बजे तक भुएमऊ गेस्ट हाउस में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। इसके बाद वह दोपहर एक बजे आधुनिक रेलकोच फैक्ट्री लालगंज, ऐहार के लिए रवाना होंगी। वहां रेलकोच के बाहर धरने पर बैठे रेलकोच फैक्ट्री के कर्मचारियों के विरोध में दोपहर 1.45 बजे शामिल होंगी। प्रियंका गांधी आंदोलन कर रहे रेल कर्मियों के साथ वार्ता करने के बाद दिन में तीन बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने कहा कि प्रियंका के कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले कार्यकर्ता भी तैयार हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia