प्रियंका गांधी के रोड शो में बिगड़ी युवक की तबीयत, पानी पिलाया और तुरंत भिजवाया अस्पताल, देखें वीडियो 

वाराणसी में प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान एक शख्स की तबीयत बिगड़ गई। प्रियंका गांधी को जब इस बात का पता चला तो वो तुरंत उनके पास गईं। इसके बाद कांग्रेस महासचिव ने उन्हें पानी पिलाया और उनका हाल-चाल जाना।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को वाराणसी में रोड शो किया। रोड शो में हुजूम उमड़ा पड़ा। लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। पूरे रास्ते लोगों की भारी भीड़ रही। रोड शो के दौरान एक शख्स की तबीयत बिगड़ गई। प्रियंका गांधी को जब इस बात का पता चला तो वो तुरंत उनके पास गईं। इसके बाद कांग्रेस महासचिव ने उन्हें पानी पिलाया और उनका हाल-चाल जाना। शख्स की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी थी। जिसके बाद प्रियंका ने अपनी सुरक्षा में तैनात कमांडो को बीमार शख्स को उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए कहा।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ी में सवार प्रियंका अपना रोड शो कर रही हैं लेकिन जब उन्हें बीमार शख्स के बारे में पता चलता है तो वह गाड़ी रुकवाकर युवक के पास चली जाती हैं। और उनकी मदद करती नजर आती हैं। प्रियंका युवक को हाथ से पानी पिलाती हैं और फिर उन्हें अस्पताल ले जाने की पहल की। प्रियंका की सुरक्षा में तैनात एसपीजी गॉर्ड युवक को अस्पताल भिजवाया।

युवक बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के पास पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा के पास खड़ा होकर रोड शो देख रहा था तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। आजमगढ़ के रहने वाला प्रशांत एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 16 May 2019, 10:00 PM
/* */