नोएडा में एक कंपनी के अधिकारी की हत्या पर प्रियंका बोलीं- अपराधी मचा रहे तांडव, उन्हें पकड़ने में सुस्त है सरकार

नोएडा में एक निजी कंपनी के अधिकारी की हत्या पर प्रियंका गांधी ने कहा कि मृतक गौरव के परिजनों को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर नोएडा जैसे क्षेत्र में अपराधी इतने सक्रिय हैं तो उत्तर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की स्थिति क्या होगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ग्रेटर नोएडा में एक निजी कंपनी में अधिकारी गौरव चंदेल की हत्या के पांच दिन बाद रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर इस मामले में सुस्त रवैया अपनाने का आरोप लगाया और उसपर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हमला किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि पुलिस के पास अपराधियों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट कर कहा कि मृतक गौरव (39) के परिजनों को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'अगर नोएडा जैसे क्षेत्र में अपराधी इतने सक्रिय हैं तो उत्तर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की स्थिति क्या होगी।' प्रियंका ने कहा कि डकैती के बाद हत्या के मामले में सरकार की कार्रवाई सुस्त है।


ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी और एक निजी कंपनी में क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव चंदेल की सात जनवरी को उनके घर के पास ही लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। शक है कि हत्यारे कारजेकर्स गिरोह के सदस्य थे, जिन्होंने पुलिस के वेश में सोमवार रात परथला चौक के पास गौरव को रोका हो। गौरव गुरुग्राम के उद्योग विहार स्थित अपने ऑफिस से गौर सिटी स्थित घर लौट रहे थे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia