किसानों पर पानी की बौछारों का प्रियंका ने किया विरोध, सुरजेवाला ने पूछा- क्या मोदी सरकार को देशवासियों की परवाह है?

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को हरियाणा पुलिस द्वारा शंभू बॉर्डर पर आंदोलनकारी पंजाब के किसानों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें और आंसू गैस का इस्तेमाल करने को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

रवि प्रकाश @raviprakash24

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को हरियाणा पुलिस द्वारा शंभू बॉर्डर पर आंदोलनकारी पंजाब के किसानों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें और आंसू गैस का इस्तेमाल करने को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। बता दें कि किसान विवादित कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए दिल्ली तक मार्च निकाल रहे थे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, कृषि कानूनों पर किसानों की आवाज सुनने के बजाय बीजेपी सरकार ठंड के मौसम में उन पर पानी की बौछारें कर रही है। किसानों से सब कुछ छीना जा रहा है और सरकार बैंकों से ऋण छूट, हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन पूंजीपतियों को दे रही है।
उन्होंने प्रदर्शनकारी किसानों पर हो रही पानी की बौछारों का एक वीडियो भी ट्वीट किया।


कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी मोदी सरकार हमला बोला है। उन्होंने भी ट्वीट कर मोदी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'आज देश का मज़दूर हड़ताल पर है आज देश के बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं आज देश का अन्नदाता किसान हड़ताल पर है आज देश का बेरोज़गार युवा हड़ताल पर है पर.. क्या मोदी सरकार को देशवासियों की परवाह है? क्या ये राष्ट्रसेवा है या राष्ट्र हितों का विरोध? देश फ़ैसला करे!'

किसानों ने इस साल सितंबर में संसद में पारित किए गए कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए दिल्ली तक मार्च करने की घोषणा की है। किसान इन कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia