जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन, गृह मंत्रालय ने किया डिनोटिफाई, इन 3 जगहों पर ही हो सकेगा आंदोलन

विरोध-प्रदर्शन आयोजित करने के लिए तीन नई जगहों- रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबी मैदान (पूर्वी दिल्ली) को तय किया गया है।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन, गृह मंत्रालय ने किया डिनोटिफाई, इन 3 जगहों पर ही हो सकेगा आंदोलन
i

जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध-प्रदर्शन को बैन कर दिया गया है। अब जंतर-मंतर पर कोई विरोध-प्रदर्शन नहीं कर सकेगा। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है। यह फैसला गृह मंत्रालय की कमेटी की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है। 

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली पुलिस ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने नागरिकों के विरोध-प्रदर्शन करने के अधिकार के लिए मौजूदा "तय जगह" के अलावा अन्य सही जगहों की जांच करने के लिए एक समिति बनाई थी। समिति की सिफारिशों के आधार पर जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन की जगह के तौर पर हटा दिया गया है।

इन तीन जगहों पर प्रदर्शन की इजाजत 

विरोध-प्रदर्शन आयोजित करने के लिए तीन नई जगहों- रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबी मैदान (पूर्वी दिल्ली) को तय किया गया है।

इन तीन जगहों पर विरोध-प्रदर्शन आयोजित करने के लिए विस्तृत और संशोधित एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) अलग से जारी की जाएगी। दिल्ली पुलिस का यह आदेश 28 अप्रैल 2022 के पुराने स्टैंडिंग ऑर्डर में आंशिक बदलाव है।


गौरतलब है कि लगातार किसी न किसी मुद्दे को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी है। हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन करने की कोशिश की थी। इस विरोध-प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन ने कई कदम उठाए थे। सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पहुंचने से पहले ही हिरासत में ले लिया गया था।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए