पंजाब: BSP उम्मीदवार पर वोट डालते समय अपना वीडियो रिकॉर्ड कराने का आरोप, मामला दर्ज

कंबोज और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

पीटीआई (भाषा)

पंजाब में फिरोजपुर लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार सुरिंदर कंबोज पर वोट डालते समय अपना वीडियो रिकॉर्ड कराने और फिर इसे सार्वजनिक करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गुरुहरसहाय के जीवा राय गांव में एक मतदान केंद्र पर वोट डालते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने कंबोज का वीडियो बनाया। फिरोजपुर के उपायुक्त राजेश धीमान ने कहा कि कंबोज ने इस वीडियो को सार्वजनिक कर दिया।


कंबोज और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कंबोज जलालाबाद से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जगदीप सिंह गोल्डी कंबोज के पिता हैं। पंजाब की 13 लोकसभा सीट के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia