पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने अचानक दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति मुर्मू को लिखे पत्र में बताई असली वजह

बनवारीलाल पुरोहित ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे अपने आधिकारिक पत्र में पंजाब के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के राज्यपाल पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया।

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने इस्तीफा दिया
पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने इस्तीफा दिया
user

नवजीवन डेस्क

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे की वजह व्यक्तिगत बताई है। बनवारीलाल पुरोहित ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे अपने आधिकारिक पत्र में पंजाब के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के राज्यपाल पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया। राष्ट्रपति मुर्मू को लिखे उनके पत्र में कहा गया है, "कृपया इसे स्वीकार करें।"

राष्ट्रपति मुर्मू को लिखे अपने पत्र में उन्होंने कहा, ‘अपने व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण, मैं पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक, केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के पद से अपना इस्तीफा देता हूं। कृपया इसे स्वीकार करें और उपकृत करें।’



बता दें कि अगस्त 2021 में बनवारीलाल पुरोहित ने पंजाब के 36वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। दिल्ली की तरह यहां भी राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच तनातनी की खबरें आती रही। कई बार बनवारीलाल पुरोहित पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अपने मतभेद के कारण भी सुर्खियों में रहे थे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia