पीवी सिंधु पद्म भूषण के लिए नामित, दिवंगत पहलवान केडी जाधव को भी मिलेगा पद्म श्री

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के बाद बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण के लिए नामित किया गया है।

फोटो: IANS
i
user

IANS

google_preferred_badge

ओलम्पिक रजत पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का नाम देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण के लिए नामित हुआ है। विश्व चैम्पियनशिप में दो कांस्य और एक रजत पदक जीतने वाली पीवी सिंधु से पहले भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी पद्म भूषण के लिए नामांकित किया जा चुका है।

हैदराबाद की रहने वाली पीवी सिंधु को पिछले साल देश के सबसे बड़े खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2015 में सिंधु को पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। सिंधु ने 2013 और 2014 में वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा 2014 में उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

पीवी सिंधु ने इस साल ग्लास्गो में आयोजित विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था। उन्हें इस टूर्नामेंट के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा ने मात दी थी। कुछ दिनों पहले ही सिंधु विश्व बैडमिंटन संघ में महिला एकल रैंकिंग में दो स्थान ऊपर उठकर दूसरे स्थान पर पहुंच गईं।

खेल मंत्रालय ने इस साल भारत के ओलम्पिक पदक विजेता पहलवान केडी जाधव का नाम भी पद्म श्री के लिए नामांकित किया है। केडी जाधव के नाम की सिफारिश उनके मरने के 33 साल बाद की गई है। जाधव ने 1952 में हेलसिंकी ग्रीष्म ओलम्पिक में पहलवानी में कांस्य पदक जीता था।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia