शिमला में दिव्यांग छात्रों से मिले राहुल-प्रियंका गांधी, बच्चों संग खेली शतरंज की बाजी

शिमला में छुट्टी मनाने गए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक मूक-बधिर बच्चों के स्कूल पहुंच गए। वहां पर उन्होंने यहां करीब एक घंटा बिताया। इस दौरान क्लास रूम में भी गए। स्कूली छात्र जतिन और अमित के साथ शतरंज भी खेली।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी छुट्टी मनाने के लिए शिमला पहुंचे हुए हैं। उनके साथ बहन प्रियंका गांधी और उनके बच्चे मौजूद हैं। इस दौरान गुरूवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शिमला के एक दिव्यांग स्कूल में बच्चों से मिलने के लिए पहुंच गए। राहुल और प्रियंका गांधी ने काफी देर तक दिव्यांग बच्चों के स्कूल में काफी देर तक समय बिताया। यहां उन्होंने बच्चों न केवल उनके क्लास रूम्स देखा, बल्कि बच्चों के साथ शतरंज भी खेला।

इस दौरान राहुल गांधी ने जतीन डोगरा और अमित के खेल की खूब तारीफ की। राहुल गांधी ने शतरंज खेलते ही बच्चों के साथ फोटो भी खिंचाई। खबरों के मुताबिक, स्कूल के हेडमास्टर धर्मपाल राणा ने बताया कि राहुल के जीतने पर उनकी बहन भी खुश दिखीं। इस मौके पर प्रियंका ने कहा कि मुझे भी आज ही मालूम पड़ा कि राहुल शतरंज के अच्छे खिलाड़ी हैं। प्रियंका ने दोनों छात्रों की पीठ थपथपाते हुए कहा, इनके खेल कौशल ने भी हैरान कर दिया। इन छात्रों के लिए खास तरह की शतरंज और मोहरों का इस्तेमाल किया जाता है।

बता दें कि प्रियंका गांधी के साथ राहुल गांधी मंगलवार को चंडीगढ़ से सड़क के रास्ते शिमला पहुंचे। इस दौरान रास्ते में राहुल गांधी ने सोलन जिले में एक ढाबे पर कुछ देर के लिए रुके थे और चाय-नाश्ता किया था। राहुल गांधी की गाड़ी जब यहां एक ढाबे के आगे रुकी तो उन्हें देखकर लोग हैरान हो गए थे और लोगों ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाई।

इसे भी देखें: वीडियो: हिमाचल की वादियों में बहन प्रियंका के साथ पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 21 Dec 2018, 12:36 PM