राहुल गांधी हैदराबाद में गिग वर्कर्स से मिले, बाइक रैली में लिया हिस्सा
बाइक रैली के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गिग कामगारों को संबोधित करने वाले हैं। इस दौरान वह उनके लिए राज्य सरकार की ओर से उठाए गए कल्याणकारी कदमों की घोषणा भी करेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को हैदराबाद में ‘गिग कामगारों’ के साथ बाइक रैली में हिस्सा लिया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और कांग्रेस के अन्य नेता भी उनके साथ शहर के आईटी हब माधापुर स्थित शिल्परामम सरकारी सभागार से जयभेरी ग्राउंड तक निकाली गई रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान राहुल गांधी बाइक पर पीछे बैठे थे।
बाइक रैली के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गिग कामगारों को संबोधित करने वाले हैं। इस दौरान वह उनके लिए राज्य सरकार की ओर से उठाए गए कल्याणकारी कदमों की घोषणा भी करेंगे।
राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गिग कामगारों की समस्याओं और चिंताओं को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद राज्य सरकार ने इस साल मार्च में तेलंगाना प्लेटफॉर्म आधारित गिग कामगार (पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण) विधेयक, 2026 पारित किया था।
पीटीआई के इनपुट के साथ
