राफेल: राहुल का पीएम पर हमला, कहा- मोदी भाग सकते हैं, छुप नहीं सकते, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर दी बहस की चुनौती

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मुद्दे को लेकर एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए मोदी जी इससे बच नहीं सकते हैं। साथ उन्होंने पीएम मोदी को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बहस करने की चुनौती भी दी है।

फोटो: INCindia
फोटो: INCindia
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मुद्दे को लेकर एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने एक वीडियो ट्वटी कर कहा, “मोदी जी आप भाग सकते हैं, लेकिन छुप नहीं सकते। आपने जो कारनामा किया वह आपको पकड़ेगा। उसे देश आपके शब्दों में सुन सकता है। सत्य शक्तिशाली होता है। मैं आपको भ्रष्टाचार पर बहस के लिए चुनौती देता हूं।”

राहुल गांधी ने एबीपी न्यूज़ द्वारा लिए गए पीएम मोदी के इंटरव्यू का एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें महिला एंकर पीएम मोदी से सवाल पूछ रही हैं कि क्या यह झूठ है कि आपने अनिल अंबानी को राफेल डील का सौदा करवा कर फैदा नहीं पहुंचाया है? एंकर के इस सवाल का पीएम मोदी तल्ख लहजे में जवाब दिया। पीएम मोदी वीडियो में यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि, “आप सुप्रीम कोर्ट में भी भरोसा नहीं करोगी। अगर एबीपी न्यूज सुप्रीम कोर्ट में भरोसा नहीं करता तो इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है। आप सीएजी पर भरोसा नहीं करोगी क्या। क्या फ्रांस के राष्ट्रपति की बात को नहीं मानोगी। फ्रांस की सरकार की बात को नहीं मानोगी। भारत सरकार ने संसद में इस बारे में बहुत सारी बातें कहीं, वो भी नहीं मानोगे। आप बायस्ट हैं।”

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी के तल्ख लहजे पर सवाल खड़े किए हैं। उसी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी आप भाग सकते हैं, लेकिन बच नहीं सकते। राहुल गांधी लगातार यह कहते हुए आ रहे हैं कि पीएम मोदी ने फ्रांस जाकर राफेल डील को बदलवा दिया। उनका कहना है कि अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए पीएम मोदी ने राफेल डील को बदलवाया। कांग्रेस पार्टी यह लगातार यह मांग कर रही है कि मोदी सरकार जेपीसी गठन कर पूरे मामले की जांच करवाए। लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं हुई। कांग्रेस का कहना है कि पीएम मोदी डील में गड़बड़ी की है, इसीलिए वे जेपीसी जांच के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 07 Apr 2019, 6:40 PM