राहुल गांधी 14 जनवरी से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर निकलेंगे, जयराम रमेश बोले- अन्याय से लड़ने के लिए न्याय

जयराम रमेश ने बताया कि यात्रा के दौरान राहुल गांधी लोगों को बताएंगे कि जनता तक न्याय पहुंचाने के लिए कांग्रेस के मन में क्या है? ये एक राजनीतिक पार्टी की वैचारिक यात्रा है, न कि कोई चुनावी यात्रा।

राहुल गांधी लोगों को बताएंगे कि जनता तक न्याय पहुंचाने के लिए कांग्रेस के मन में क्या है?
राहुल गांधी लोगों को बताएंगे कि जनता तक न्याय पहुंचाने के लिए कांग्रेस के मन में क्या है?
user

नवजीवन डेस्क

राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 14 जनवरी से शुरू होने जा रही है। राहुल गांधी कल 11 बजे इंफाल पहुंचेंगे और पहले खोंगजोम युद्ध स्मारक जाएंगे। इससे पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस यात्रा से जुड़ी जानकारियों को साझा किया।

जयराम रमेश ने बताया कि यात्रा से पहले थोबल में एक सभा होगी, जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। कांग्रेस महासचिव ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी स्थानीय लोगों से मिलेंगे और जनसभाएं करेंगे।

जयराम रमेश ने बताया कि यात्रा के दौरान राहुल गांधी लोगों को बताएंगे कि जनता तक न्याय पहुंचाने के लिए कांग्रेस के मन में क्या है? ये एक राजनीतिक पार्टी की वैचारिक यात्रा है, न कि कोई चुनावी यात्रा। पिछली यात्रा में राहुल गांधी का संदेश नफरत से लड़ने के लिए मोहब्बत था, लेकिन इस यात्रा का संदेश अन्याय से लड़ने के लिए न्याय है।

कांग्रेस महसचिव ने कहा, "बीते दस साल में जिस तरह का अन्याय हुआ है, उसके जवाब में यह न्याय यात्रा हो रही है। न्याय भारतीय संविधान की नींव है। उसके बिना स्वतंत्रता, बराबरी और भाईचारा संभव नहीं है। ये कहते हैं कि हम सबसे बड़े लोकतंत्र हैं, लेकिन हकीकत है कि आज लोकतंत्र कम और एकतंत्र ज्यादा है।"


जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, "पीएम मोदी हमें अमृतकाल के सपने दिखा रहे हैं, लेकिन बीते दस साल अन्यायकाल के हैं। पिछले 10 साल में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक जो अन्याय हुआ है उसके चलते ये यात्रा निकाली जा रही है।"

बता दें कि मणिपुर में बीते कई महीनों से हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। कांग्रेस की मांग है कि पीएम मोदी राज्य का दौरा करें और वहां के लोगों से हालचाल जानें। इस मुद्दे पर जयराम रमेश ने कहा कि बीते आठ महीने से पीएम मोदी ने मणिपुर का न कोई दौरा किया है और न ही सीएम से मुलाकात की। उन्होंने बस यहां के सांसद और अपने विदेश राज्य मंत्री से ही मुलाकात की।

15 राज्यों से गुजरेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर, इंफाल से शुरू होगी और नागालैंड, आसाम, अरुणचाल होते हुए ये देश के 15 राज्यों से गुजरेगी और अंत में मुंबई में पहुंचेंगे। 110 जिलों से होते हुए यह यात्रा 100 लोकसभा सीटें और 337 विधानसभा सीटें कवर करेगी। करीब 6700 किमी दूरी तय करके यह यात्रा मुंबई में खत्म होगी। यह 66 दिनों का सफर होगा और हर दिन दो बार राहुल गांधी का संबोधन होगा।

इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी समाज के विभिन्न वर्गो से, संगठनों से बात करेंगे और उनकी समस्याओं के समाधानों पर विचार-विमर्श करेंगे। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का मंच NGOs, पत्रकारों, किसान, छोटे व्यापारी, दलित-पिछड़े वर्ग, आदिवासियों और बौद्धिक वर्ग को जोड़ने को जोड़ा जाएगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia