मध्य प्रदेश: कमलनाथ का आरोप, बीजेपी विपक्ष को खत्म करने पर तुली, लोकतंत्र की रक्षा की अपील

कमलनाथ ने एक्स पर लिखा, "भारतीय राजनीति में विपक्षी दलों की एकता की इस समय जितनी आवश्यकता है, उतनी जरूरत पिछले 75 साल में शायद ही पहले कभी रही हो।"

कमलनाथ ने अंतरिम बजट को बताया खजूर के पेड़ जैसा
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सत्ताधारी दल बीजेपी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि सत्ताधारी दल अनैतिक हथकंडों के जरिए विपक्षी दलों को समाप्त करना चाहता है।

कमलनाथ ने एक्स पर लिखा, "भारतीय राजनीति में विपक्षी दलों की एकता की इस समय जितनी आवश्यकता है, उतनी जरूरत पिछले 75 साल में शायद ही पहले कभी रही हो। वर्तमान सत्ताधारी दल के इरादे एकदम स्पष्ट हैं, आम चुनाव से पहले वह विपक्ष से लड़ना नहीं, बल्कि विपक्ष को अनैतिक हथकंडे अपनाकर समाप्त कर देना चाहता है।"


उन्होंने आगे कहा, "राजनैतिक कार्यकर्ताओं और नेताओं को डराना, धमकाना, तोड़ना, गिरफ्तार करना और जेल भेजना इसी कुचक्र का हिस्सा हैं। यह जो दमन चक्र चलाया जा रहा है, उसका सिर्फ एक मकसद है कि भारत की आजादी के बाद जो सत्ता जनता के हाथों में दी गई थी, उसे जनता के हाथ से छीनकर तानाशाही के हाथ में दे देना। इसलिए भारत के जागरूक नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी पूरी प्रतिबद्धता से निभानी है। मौका परस्तों को पहचानना है और जनता की सेवा करने वालों के साथ खड़ेे रहना है। हम सब मिलकर अपने लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और इसे मजबूत बनाएंगे।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia