मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में क्रिश्चियन कॉलेज में भगवा कार्यकर्ताओं का उत्पात, करना चाहते थे ‘भारत माता’ की आरती

मध्य प्रदेश के विदिशा में छात्र संगठन एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने सेंट मैरी पीजी कॉलेज के बाहर जमकर हंगामा किया। वे कॉलेज में भारत माता की आरती करना चाहते थे, पर कॉलेज प्रशासन ने उसकी अनुमति नहीं दी।

फोट: सोशल मीडिया
i

4 जनवरी को मध्य प्रदेश के विदिशा में छात्र संगठन एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने सेंट मैरी पीजी कॉलेज के बाहर जमकर हंगामा किया। एबीवीपी के कार्यकर्ता सेंट मेरी कॉलेज में भारत माता की आरती करना चाहते थे, लेकिन कॉलेज प्रशासन इसकी अनुमति को लेकर तैयार नहीं था। हजारों कार्यकर्ता कॉलेज के बाहर जमा हो गए और देशभक्ति के नारे लगाने लगाने लगे। छात्र संगठन ने ऐलान किया था कि वे कॉलेज के अंदर भारत माता की आरती करेंगे।

हंगामे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच कई बार धक्का मुक्की भी हुई। इसके बावजूद कार्यकर्ता, कॉलेज में भारत माता की आरती को लेकर अड़ गए है। तीन घंटे चले हंगामा में हाईवे जाम हो गया और इससे आवागमन प्रभावित भी रहा।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया 
एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की 
फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया 
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के बाहर किया प्रदर्शन  

फादर बीजू टोटनकारा ने कहा, “यह अल्पसंख्यकों की संस्था है और जिस तरह से यहां पर भारत माता की आरती करने की कोशिश की जा रही है, वो गलत है। शिक्षा संस्थान में पढ़ाई करनी चाहिए न कि इस तरह का विवाद।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 05 Jan 2018, 12:35 PM