दिल्ली शराब घोटाला मामला: संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा ईडी के समक्ष पेश, विवेक त्यागी भी तलब

सर्वेश मिश्रा मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले हैं। फरवरी 2022 में आम आदमी पार्टी ने मिश्रा को उत्तर प्रदेश का पार्टी प्रवक्ता नियुक्त किया था।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

आम आदमी पार्टी के गिरफ्तार राज्यसभा सांसद संजय सिंह के कथित करीबी सहयोगी सर्वेश मिश्रा शुक्रवार को कथित शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय पहुंचे। मिश्रा सुबह करीब 11.40 बजे ईडी मुख्यालय पहुंचे और यह कहते हुए अंदर चले गए कि सत्य की जीत होगी। उन्हें और सिंह के एक अन्य कथित करीबी सहयोगी विवेक त्यागी को वित्तीय जांच एजेंसी ने तलब किया था।

सर्वेश मिश्रा मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले हैं। फरवरी 2022 में आम आदमी पार्टी ने मिश्रा को उत्तर प्रदेश का पार्टी प्रवक्ता नियुक्त किया था। संजय सिंह के निजी सचिव होने के अलावा, वह पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्टों की सूची में भी हैं। उन्हें कई राजनीतिक बहसों में टीवी पर आप का पक्ष रखते देखा गया है।


दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में संजय सिंह से पहले ईडी मनीष सिसोदिया को जेल भेज चुकी है। संजय सिंह की गिरफ्तारी इस मामले में अभियुक्त रहे दिल्ली के एक कारोबारी दिनेश अरोड़ा के बयान के बाद हुई। अरोड़ा रेस्त्रा के बिजनेस में हैं। उनका दिल्ली के कई हिस्सों में रेस्त्रां चलता है। उन्होंने अपना पहला कैफे दक्षिणी दिल्ली के हौज खास में खोला था। वह नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्य भी हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia