सीपीआई के वरिष्ठ नेता शमीम फैजी का 73 की उम्र में निधन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता शमीम फैजी का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। महाराष्ट्र के नागपुर में तीन मार्च 1946 को जन्मे श्री फैजी कैंसर से पीड़ित थे और दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उनका इलाज चल रहा था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता शमीम फैजी का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। महाराष्ट्र के नागपुर में तीन मार्च 1946 को जन्मे श्री फैजी कैंसर से पीड़ित थे और दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने शुक्रवार को रात सवा 11 बजे अपने घर पर आखिरी सांस ली। श्री फैजी सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव थे और वो पार्टी के मुख्यपत्र न्यू ऐज के संपादक भी रहे थे।

सीपीआई के महासचिव सुधाकर रेड्डी, अतुल अंजान और दिनेश वार्ष्णेय ने श्री फैजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा है कि गत चार दशकों से श्री फैजी ने वाम आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी और उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। पार्टी नेता सत्य नारायण सिंह ने भी शमीम फैजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


श्री सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा है कि शमीम फैजी पार्टी के मुख्य पत्र न्यू एज एवं हयात के संपादक थे तथा एक विद्वान लेखक भी थे। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने उनके शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदना प्रेषित की है।

सीपीआई के राज्य सचिव ने कहा कि श्री फैजी के निधन से देश में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में चल रहे कम्युनिस्ट आन्दोलन समेत किसान, मजूदर, छात्र, नौजवान और महिला आन्दोलन को अपूरणीय क्षति हुयी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */