'सत्ताईस का संकल्प: पीडीए का प्रणपत्र’, यूपी 2027 चुनाव का घोषणापत्र 26 नवंबर को जारी करेगी सपा
उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीट के लिए चुनाव अगले वर्ष की शुरुआत में होने हैं। चुनाव कार्यक्रम की अभी घोषणा नहीं की गई है।

समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र 26 नवंबर को जारी करेगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान दिवस के दिन हम जारी करेंगे 'जन-मन का मैनीफेस्टो’।
अखिलश यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "सत्ताईस का संकल्प: पीडीए का प्रणपत्र।’’
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र 26 नवंबर को जारी करेगी, जिस दिन संविधान दिवस भी है।
उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीट के लिए चुनाव अगले वर्ष की शुरुआत में होने हैं। चुनाव कार्यक्रम की अभी घोषणा नहीं की गई है।
अखिलश यादव का ऐलान
अखिलश यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "सत्ताईस का संकल्प: पीडीए का प्रणपत्र।’’
उन्होंने कहा, ''संविधान दिवस 26 नवंबर, 2026 के लोकतांत्रिक और पावन अवसर पर हम जारी करेंगे 'जन-मन का मैनीफेस्टो’ (घोषणापत्र)।’’
पीडीए का मतलब क्या?
पीडीए अखिलेश यादव द्वारा गढ़ा गया संक्षिप्त नाम है, जिसमें ‘पिछड़े’, दलित और ‘अल्पसंख्यक’ शामिल हैं। यह समाजवादी पार्टी की राजनीतिक पहुंच की रणनीति का एक प्रमुख आधार है। अखिलेश ने पहले कहा था कि पार्टी उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में से प्रत्येक पर केंद्रित अलग-अलग घोषणापत्र भी तैयार करेगी।
2017 से यूपी पर बीजेपी का कब्जा
उत्तर प्रदेश में 2017 से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सत्ता में है। इससे पहले, अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार थी, जबकि 2007 से 2012 तक मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी सत्ता में थी।
पीटीआई के इनपुट के साथ
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
