उद्धव ठाकरे ने संभाला CM पद का कार्यभार, विधानसभा में कल हो सकता है फ्लोर टेस्ट  

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार अपराह्न् यहां ‘मंत्रालय’ में औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया। राज्य सरकार के मुख्यालय पहुंचे ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि, परिवार के कुछ सदस्यों, बेटे आदित्य और अन्य लोगों ने सबसे पहले शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार अपराह्न् यहां 'मंत्रालय' में औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया। राज्य सरकार के मुख्यालय पहुंचे ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि, परिवार के कुछ सदस्यों, बेटे आदित्य और अन्य लोगों ने सबसे पहले शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस स्मारक को संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में अपना जीवन कुर्बान करने वालों की याद में बनाया गया है।

उद्धव और आदित्य ठाकरे ने मंत्रालय के निकट स्मारक पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में उन्होंने मंत्रालय के भीतर बी.आर.आंबेडकर, छत्रपति शिवाजी महाराज और दूसरे ऐतिहासिक शख्सियतों को पुष्पांजलि अर्पित की।


ठाकरे के साथ, उनके मंत्रिमंडल के छह सहयोगी- शिवसेना के एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई, एनसीपी के जयंत पाटील और छगन भुजबल, और कांग्रेस के बालासाहेब थोरात और नितिन राउत ने अपने संबंधित कार्यलयों में कार्यभार संभाला।

इसके बाद वह अपने कार्यालय के निकट एक मीटिंग हॉल में कैबिनेट सहयोगियों की बैठक करने वाले हैं। इससे पहले कैबिनेट की बैठक गुरुवार रात पहली बार हुई थी। हालांकि, बैठक के एजेंडे के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री कुछ घोषणाएं कर सकते हैं। मंत्रालय की तरफ जाने वाली सड़क पर सैकड़ों की संख्या में लोग खड़े थे। इसमें मंत्रालय के कई सारे कर्मचारी शामिल थे।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia