सिंगर कनिका कपूर से कम नहीं हुआ कोरोना का असर, तीसरी बार पॉजिटिव आई रिपोर्ट

बालीवुड सिंगर कनिका कपूर की रिपोर्ट तीसरी बार पॉजिटिव आई है। उनमें संक्रमण का प्रकोप बना हुआ है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। शेष दो की रिपोर्ट निगेटिव आई है। लखनऊ में पीजीआई में भर्ती गायिका कनिका कपूर की जांच रिपोर्ट एक बार फिर से पॉजिटिव आई है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

बालीवुड सिंगर कनिका कपूर की रिपोर्ट तीसरी बार पॉजिटिव आई है। उनमें संक्रमण का प्रकोप बना हुआ है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। शेष दो की रिपोर्ट निगेटिव आई है। लखनऊ में पीजीआई में भर्ती गायिका कनिका कपूर की जांच रिपोर्ट एक बार फिर से पॉजिटिव आई है। हालांकि उसे किसी तरह की दिक्कत नहीं बताई जा रही है।

पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमान ने बताया कि अभी कनिका के टेस्ट में पॉजिटिव है। उनका उपचार जब तक जारी रहेगा जब तक रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती है। दो बार निगेटिव रिपोर्ट के बाद उनके बारे में कुछ कहा जाएगा।


उधर, पीजीआइ में भर्ती कोरोना पॉजिटिव बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की देखभाल के लिए हर समय एक नर्स तैनात रहती है। चार-चार घंटे पर नसरे की शिट बदलती हैं। यह नर्सें ही उन्हें दवा खिलाती हैं और अन्य चीजों का ध्यान रखती हैं।

नर्सों को पीपीई किट पहननी पड़ती है। उसे पहनने में ही काफी समय लगता है और ड्यूटी खत्म होने के बाद उतारने में अत्यंत सावधानी बरतनी पड़ती है। क्योंकि शरीर के किसी भी भाग से किट का बाहरी हिस्सा न छू जाए।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia