लग गया साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, रहें सावधान! जानें आपकी जिंदगी पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

इस साल का आखिर सूर्य ग्रहण लग गया है। भारतीय समय के मुताबिक, सूर्य ग्रहण सुबह 8.04 मिनट से शुरू हुआ है और सुबह 9.24 से चंद्रमा सूर्य के किनारे को ढकना शुरू करेगा। वहीं, 11.05 तक यह सूर्य ग्रहण खत्म हो जाएगा। इस ग्रहण की अवधि तीन घंटे बारह मिनट होगी।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

इस साल का आखिर सूर्य ग्रहण लग गया है। भारतीय समय के मुताबिक, सूर्य ग्रहण सुबह 8.04 मिनट से शुरू हुआ है और सुबह 9.24 से चंद्रमा सूर्य के किनारे को ढकना शुरू करेगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण सुबह 9.26 पर दिखाई देगा। वहीं, 11.05 तक यह सूर्य ग्रहण खत्म हो जाएगा। इस ग्रहण की अवधि तीन घंटे बारह मिनट होगी।

उत्तर भारत में कोहरे की वजह से कई जगहों पर सूर्य ग्रहण नजर नहीं आ रहा है। वहीं, दक्षिण भारत में सूर्य गहण साफ नजर आ रहा है। केरल समेत कई जगहों से सूर्य ग्रहण की तस्वीरें सामने आई हैं।

गुजरात में भी सूर्य ग्रहण साफ नजर आ रहा है।

सूर्य ग्रहण का किस राशि पर कैसा होगा असर:

  • मेष राशि वाले बुरे कामों से बचें, क्योंकि सूर्य ग्रहण के दौरान अपमान होने की संभावना है।
  • वृष राशि वालों को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशानी उठानी पड़ सकती है।
  • मिथुन राशि वालों के जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है।
  • कर्क राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। उन्हें धैर्य रखने की सलाह दी गई है।
  • सिंह राशि वालों को किसी चीज की चिंता सता सकती है। मन विचलित हो सकता है।
  • कन्या राशि वालों को सूर्य ग्रहण के प्रभाव से परेशानी हो सकती है।
  • तुला राशि वालों को धन का लाभ हो सकता है। आर्थिक जीवन में सुधार होने की संभावना है।
  • वृश्चिक राशि वालों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में धन से जुड़े मामलों में लापरवाही न बरतें।
  • धनु राशि वालों को परेशनी होने की आशंका है, ऐस में सावधानी बरतने की जरूरत है।
  • मकर राशि वालों को हानि होने की आशंका है। ऐसे में सोच-समझकर कदम उठाएं।
  • कुंभ राशि वालों को लाभ प्राप्त हो सकता है। मन में खुशी का भाव रहेगा।
  • मीन राशि वालों की खुशियों में बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 26 Dec 2019, 8:18 AM