श्रीदेवी LIVE: अलविदा ‘चांदनी’, विले पार्ले श्मशान घाट में श्रीदेवी का हुआ अंतिम संस्कार

मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पति बोनी कपूर ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

28 Feb 2018, 5:26 PM

विले पार्ले श्मशान घाट में श्रीदेवी का हुआ अंतिम संस्कार

विले पार्ले श्मशान घाट में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पति बोनी कपूर ने मुखाग्नि दी। इस दौरान अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अनुपम खेर, कैटरीना कैफ, सोनम कपूर, और अर्जुन रामपाल समेत कई बड़े फिल्मी सितारे विले पार्ले श्मशान घाट पर मौजूद थे।

28 Feb 2018, 5:15 PM

अभिनेत्री विद्या बालन अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचीं

28 Feb 2018, 5:12 PM

अनिल अंबानी पहुंचे विले पार्ले श्मशान घाट


28 Feb 2018, 5:07 PM

कुछ ही पलों में श्रीदेवी को मुखाग्नि दी जाएगी

कुछ ही पलों में श्रीदेवी को मुखाग्नि दी जाएगी। करीबियों के अलावा किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई।

28 Feb 2018, 5:05 PM

अभिनेता अमिताभ बच्चन पहुंचे विले पार्ले श्मशान घाट

अमिताभ बच्चन विले पार्ले श्मशान घाट पहुंच गए हैं। सेलिब्रेशन क्लब में श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंच सके थे।


28 Feb 2018, 4:31 PM

तमिलनाडु से आए पंडित श्रीदेवी के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे

श्रीदेवी के अंतिम संस्कार की तैयारी तमिलनाडु से बुलाए गए पंडित कर रहे हैं। हजारों की संख्या में लोग श्रीदेवी को श्रद्धांजिल देने विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे हैं। लोगों को काबू करने में पुलिस को परेशानी हो रही है।

28 Feb 2018, 4:14 PM

विले पार्ले श्मशान घाट के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा


28 Feb 2018, 4:13 PM

अभिनेता शाहरुख खान पहुंचे विले पार्ले श्मशान घाट

विले पार्ले श्मशान घाट पर थोड़ी देर में श्रीदेवी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होग। अभिनेता शाहरुख खान अंतिम संस्कार में शामिल होने विले पार्ले श्मशान घाट पहुंच गए हैं।

फोटो: शोशल मीडिया
फोटो: शोशल मीडिया
विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे अभिनेता शाहरुख खान
28 Feb 2018, 4:02 PM

श्रीदेवी की शव यात्रा पहुंची विले पार्ले श्मशान घाट

श्रीदेवी की अंतिम यात्रा विले पार्ले श्मशान घाट पर पहुंच गई है। थोड़ी देर में अंतिम संस्कार होगा।


28 Feb 2018, 3:59 PM

अगले कुछ ही मिनटों में विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचेगी श्रीदेवी की शव यात्रा

श्रीदेवी की शव यात्रा कुछ ही देर में विले पार्ले श्मशान भूमि पर पुहंचने वाली है। मीठीबाई कॉलेज के पास शव यात्रा पहुंच गई है।

28 Feb 2018, 3:55 PM

जुहू की तरफ जाने वाला रास्ता खाली कराया गया

श्रीदेवी की शव यात्रा के चलते जुहू की तरफ जाने वाले रास्ते को पुलिस ने खाली करवा दिया है। अब शव यात्रा तेजी से विले पार्ले श्मशान घाट की ओर बढ़ रही है।


28 Feb 2018, 3:43 PM

थोड़ी देर में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा से गुजरेगी श्रीदेवी की शव यात्रा

श्रीदेवी की शव यात्रा धीरे-धीरे विले पार्ले श्मशान घाट की ओर बढ़ रही है। थोड़ी देर में शव यात्रा अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा के सामने से गुजरेगी। बड़ी संख्या में लोग शव यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
श्रीदेवी की शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए
28 Feb 2018, 3:21 PM

थोड़ी देर में विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचेगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर

मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित धीरूभाई अंबानी अस्पताल तक पहुंची श्रीदेवी की शवयात्रा। थोड़ी देर में जुहू के रास्ते विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचेगा पार्थिव शरीर।


28 Feb 2018, 3:05 PM

एक सितारे का आखिरी सफरः नावेद जाफरी

28 Feb 2018, 3:00 PM

अंतिम विदाई में सड़कों पर प्रशंसकों का सैलाब

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
श्रीदेवी के अंतिम सफर में प्रशंसकों की भारी भीड़

अंतिम सफर में श्रीदेवी को विदाई देने के लिए रास्ते में दोनों तरफ प्रशंसकों की भारी भीड़ नजर आ रही है। कई प्रशंसकों के हाथों में फूलों का गुच्छा है तो कई ने श्रीदेवी के पोस्टर हाथ में लिए हुए हैं।


28 Feb 2018, 2:50 PM

शर्मीली? वह भी श्रीदेवी? मैं इससे इतेफाक नहीं रखतीः लता खूबचंदानी

लता खूबचंदानी का कहना है, “शर्मीली? वह भी श्रीदेवी? मैं इससे इतेफाक नहीं रखती। किसी भी गाने को देख लीजिए जिसे श्रीदेवी सिनेमा के पर्दे पर गाते हुए दिखी हैं, या मत देखिए। ‘सदमा’ में कमल हासन को ‘सुरमयी अंखियों में...’ गाते हुए देखें। श्रीदेवी उस मधुर गाने पर सिर्फ प्रतिक्रिया दे रही हैं, और याद रखिए, आपकी निगाह कभी भी कमल हासन पर नहीं जा सकती। उनके हाव-भाव इस तरह हमारे ध्यान को कैद कर लेते हैं कि दर्शकों मजबूर हो जाते है कि अगर एक भी पल के लिए ध्यान हटाया तो श्रीदेवी के सक्रिय चेहरे का कोई भाव देखने से महरूम रह जाएंगे।”

पूरा लेखः शर्मीली नहीं थीं श्रीदेवी, अगर यकीन न हो तो एक बार फिर देख लें उनकी फिल्में

28 Feb 2018, 2:28 PM

तिरंगे से लिपटा हुआ है श्रीदेवी का पार्थिव शरीर

श्रीदेवी का अंतिम सफर शुरू हो गया है। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जा रही है, उनका शव तिरंगे में लिपटा हुआ है।


28 Feb 2018, 2:23 PM

श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़, वाहन को सफेद फूलों से सजाया गया है

28 Feb 2018, 1:50 PM

अंतिम विदाई के लिए श्रीदेवी को दुल्हन की तरह सजाया गया

श्रीदेवी को अंतिम विदाई के लिए लाल रंग की बनारसी साड़ी में दुल्हन की तरह सजाया गया। खबरों के मुताबिक श्रीदेवी को दुल्हन के रूप में देखकर अभिनेत्री विद्या बालन फूट-फूटकर रोने लगीं।


28 Feb 2018, 11:55 AM

श्रीदेवी को गार्ड ऑफ ऑनर देने के लिए पहुंची पुलिस

श्रीदेवी को गार्ड ऑफ ऑनर देने के लिए पुलिस भी पहुंची है। श्रीदेवी पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री हैं इसलिए उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है।

28 Feb 2018, 11:38 AM

सोसायटी ग्रीन एकर्स ने श्रीदेवी के सम्मान में होली न मनाने का फैसला किया है


28 Feb 2018, 11:34 AM

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, जया बच्चन और कोरियोग्राफर सरोज खान सेलिब्रेशन क्लब पहुंचे

28 Feb 2018, 11:32 AM

अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज, अभिनेता अजय देवगन, अभिनेत्री काजोल भी सेलिब्रेशन क्लब पहुंचे


28 Feb 2018, 10:44 AM

अभिनेता संजय कपूर और अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन, उनकी बहन रिया कपूर सेलिब्रेशन क्लब में

28 Feb 2018, 10:44 AM

अभिनेत्री सुष्मिता सेना और ऐश्वर्या राय भी सेलिब्रेशन क्लब पहुंची


28 Feb 2018, 10:40 AM

श्रीदेवी को आखिरी श्रद्धांजलि देने पहुंचे बॉलीवुड के सितारे

अभिनेत्री जया प्रदा श्रीदेवी को आखिरी श्रद्धांजलि देने पहुंची हैं। 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी भी अपनी बेटी इशा देओल के साथ श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहंच चुकी हैं।

28 Feb 2018, 8:03 AM

कहां होगा अंतिम संस्कार?

श्रीदेवी के परिवार की तरफ से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया- "इस भावुक पल में परिवार का साथ देने के लिए मीडिया का धन्यवाद। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार 3:30 बजे विले पार्ले के श्मशान घाट में किया जाएगा। दोपहर 2 बजे अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। इससे पहले अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक रखा जाएगा।" सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब श्रीदेवी के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर है।


28 Feb 2018, 7:59 AM

अनिल अंबानी के निजी विमान से आया पार्थिव शरीर

श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अनिल अंबानी के चार्टर्ड प्लेन से मंगलवार रात करीब 9:30 बजे मुंबई एयरपोर्ट लाया गया। विमान में बोनी कपूर, संजय कपूर और अर्जुन कपूर समेत 11 लोग मौजूद थे। बता दें कि अर्जुन कपूर मंगलवार सुबह ही दुबई गए थे। एयरपोर्ट पर अनिल कपूर, अनिल अंबानी समेत कई करीबी लोग देखे गए

28 Feb 2018, 7:54 AM

श्रीदेवी के अंतिम दर्शन आज, 3.30 बजे अंतिम संस्कार

अभिनेत्री श्रीदेवी का पार्थिव शरीर को मंगलवार रात दुबई से मुंबई लाया गया। उन्हें एयरपोर्ट से सीधे लोखंडवाला स्थित उनके घर ग्रीन एकर्स ले जाया गया। इस दौरान उनके घर के बाहर प्रशंसकों की भारी भीड़ मौजूद रही। लोगों को संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3:30 बजे होगा।

इससे पहले दुबई पुलिस ने इंडियन कॉन्स्युलेट और उनके परिवार को मंगलवार दोपहर क्लीयरेंस लेटर सौंपने के बाद केस को बंद करने की बात कही। फोरेंसिक रिपोर्ट में सोमवार को खुलासा हुआ था कि श्रीदेवी की मौत कार्डिएक अरेस्ट से नहीं, बल्कि बाथटब में डूबने से हुई।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia