'छात्रों ने दिल्ली के जमींदारों को युवाओं की ताकत के सामने झुकने के लिए मजबूर किया', अभिषेक बनर्जी का मोदी सरकार पर तंज

अभिषेक बनर्जी का इशारा हाल ही में राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा- स्नातक (नीट-यूजी) 2026 प्रश्नपत्र लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन की ओर था।

'छात्रों ने दिल्ली के जमींदारों को युवाओं की ताकत के सामने झुकने के लिए मजबूर किया', अभिषेक बनर्जी का मोदी सरकार पर तंज
i

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने बिना नाम लिए ही शुक्रवार को कहा कि देश के छात्रों ने ‘दिल्ली के जमींदारों’ को युवाओं की ताकत के सामने झुकने पर मजबूर कर दिया।

बनर्जी का इशारा हाल ही में राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा- स्नातक (नीट-यूजी) 2026 प्रश्नपत्र लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन की ओर था।

अभिषेक बनर्जी का मोदी सरकार पर तंज

उन्होंने टीएमसी छात्र परिषद के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “छात्रों ने ‘दिल्ली के जमींदारों’ को युवाओं की ताकत के सामने झुकने पर मजबूर कर दिया।”

पाला बदलने वाले सांसदों को चेतावनी

बनर्जी ने पाला बदलने वाले नेताओं, सांसदों और विधायकों पर भी निशाना साधा और कहा, “हम एक भी गद्दार को तृणमूल कांग्रेस में वापस नहीं आने देंगे।”


बीजेपी सरकार पर निशाना

बनर्जी ने कहा, “ममता बनर्जी की सरकार ने पश्चिम बंगाल में 2.5 करोड़ महिलाओं को लक्ष्मी भंडार योजना के तहत सहायता दी, जबकि बीजेपी सरकार 1.5 करोड़ महिलाओं को अन्नपूर्णा योजना का लाभ देने के लिए संघर्ष कर रही है।”

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार ने पात्र महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की सहायता देने के लिए अन्नपूर्णा योजना शुरू की है। इस योजना ने पिछली टीएमसी सरकार द्वारा शुरू की गई ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना की जगह ली है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए