67 साल के हुए सुपरस्टार रजनीकांत, फिल्मी सितारों ने कहा, ‘तुम जियो हजारों साल’

12 दिसंबर को सुपरस्टार रजनीकांत के 67वें जन्मदिन पर कई मशहूर हस्तियों ने उनके स्वस्थ जीवन और लंबी उम्र की कामना की। रजनीकांत के प्रशंसक इस खास मौके पर उनके घर के बाहर जमा हुए और जन्मदिन का जश्न मनाया।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

12 दिसंबर को सुपरस्टार रजनीकांत के 67वें जन्मदिन पर अभिनेता अमिताभ बच्चन, फिल्म निर्माता करण जौहर और अभिनेता अक्षय कुमार समेत कई मशहूर हस्तियों ने उनके स्वस्थ जीवन और लंबी उम्र की कामना की। रजनीकांत के प्रशंसक इस खास मौके पर चेन्नई में उनके घर के बाहर जमा हुए और जन्मदिन का जश्न मनाया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
रजनीकांत

रजनीकांत के जन्मदिन पर उनके दामाद, अभिनेता-निर्माता धनुष ने उनकी आगामी फिल्म की दूसरी झलक जारी की है, जिसमें रजनीकांत काला चश्मा पहने दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। इसके साथ लिखा गया, "किंग ऑफ स्टाइल, हमारे सुपरस्टार की 'काला' की दूसरी झलक। सुपरस्टार का स्वैग। हैप्पी बर्थडे थलाइवा।"

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कहा, “मेरे प्यारे दोस्त, सहकर्मी, नम्र और बड़े दिल वाले को जन्मदिन की बधाई।”

फिल्म निर्माता करण जौहर ने ट्वीट किया, “मेगा सुपरस्टार रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं। रुतबा, जादू, मिलनसार और विनम्रता। जन्मदिन की बधाई।”

अभिनेता अक्षय कुमार ने रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “हमेशा आपके ऑन-स्क्रीन व्यक्तित्व का कायल रहा हूं, लेकिन आपके साथ काम करके मैं स्क्रीन के बाहर भी आपका बड़ा प्रशंसक बन गया। रजनीकांत सर हमेशा चमकते रहें।”

साउथ की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने ट्वीट किया, “जन्मदिन मुबारक हो, रजनी सर। साल का आने वाला समय आपके लिए सर्वश्रेष्ठ हो, ऐसी कामना करते हैं।”

अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “हैप्पी थलाइवा डे। आपके साथ काम करना सौभाग्य की बात है।”

वहीं अभिनेता रितेश देशमुख ने ट्वीट कर लिखा, “जन्मदिन मुबारक थलाइवा। एकमात्र केवल रजनीकांत सर। आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं।”

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia