सुशांत सिंह केस: रिया चक्रवर्ती पर केस के बाद एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का पोस्ट, कहा- सच्चाई...

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले मंगलवार को उस वक्त नया मोड़ आ गया जब उनके पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। सुशांत के पिता ने रिया पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।

फोटो: सोशल मीडिया
i

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले मंगलवार को उस वक्त नया मोड़ आ गया जब उनके पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। सुशांत के पिता ने रिया पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। इसके बाद से सुशांत सिंह मामला एकबार फिर से चर्चा में आ गया है। कई लोगों ने इस मामले पर अपनी राय रखी है। सुशांत सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी पोस्ट शेयर किया है।

सुशांत सिंह की मौत के बाद से अंकिता लोखंडे भी चर्चा में रही हैं। रिया चकवर्ती पर सुशांत सिंह के पिता द्वारा केस दर्ज कराने के बाद अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा- Truth wins। अंकिता का ये पोस्ट सुशांत की मौत की जांच की तरफ इशारा करता है। अंकिता की इस पोस्ट पर सुशांत फैंस के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सच ही हमेशा जीतता है। उसकी ही जीत होती है।


गौरतलब है कि सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ दर्ज कराई गई FIR में एक्ट्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आजतक की खबर के मुताबिक सुशांत के पिता का कहना है कि रिया ने सुशांत को उनकी फैमिली से दूर करने की कोशिश की, सुशांत का नंबर बदलवा दिया ताकि वो घरवालों से बात ना कर सके, सुशांत पर नजर रखने के लिए उसके पूरे स्टाफ को बदल दिया, रिया की नजर सुशांत के पैसों पर थी। रिया ने सुशांत के अकाउंट से पैसे निकाले, फ्रॉड करने की कोशिश की। सुशांत के पिता का ये भी आरोप है कि रिया ने ही उनके बेटे के आत्महत्या के लिए उकसाया, ब्लैकमेल किया, धमकी दी।

रिया पर आरोप है कि उन्होंने सुशांत की मेडिकल रिपोर्ट को मीडिया में लीक करने की धमकी दी थी। ये भी कहा था कि अगर तुम मेरी बात नहीं मानोगे तो मैं ये रिपोर्ट मीडिया को दे दूंगी। सबको बता दूंगी कि तुम पागल हो। फिर कोई तुम्हें फिल्मों में काम नहीं देगा और तुम बर्बाद हो जाओगे। सुशांत के पिता के लगाए इन आरोपों की बिहार पुलिस जांच में जुट गई है। जांच के लिए बिहार पुलिस की टीम मुंबई क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंच गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 29 Jul 2020, 3:30 PM