बिहार: जिस संविधान की ली शपथ, उसी के लागू होने की तिथि भूल गईं ‘सुशासन बाबू’ की मंत्री बीमा भारती

सुशासन बाबू’ की मंत्री बीमा भारती ने एक बयान में कहा कि संविधान 1985 में लागू हुआ था। इसके बाद खुद को सही करते हुए वह बोलींं कि संविधान 1955 को लागू हुआ था। दोनों ही बार उन्होंने संविधान लागू किए जाने की तिथि गलत बताई।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर भाषण के दौरान बिहार सरकार में मंत्री बीमा भारती एक ऐसी गलती कर बैठीं जिसके बाद उनकी खूब किरकिरी हुई। अपने भाषण में बीमा भारती ने संविधान लागू किए जाने की गलत जानकारी दी। गलत जानकारी भी एक बार नहीं, बल्की 2 बार। भारती के इस बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया।

वायरल वीडियो में बीमा भारती कह रही हैं कि देश का संविधान 1985 में लागू हुआ था। इसके बाद खुद को सही करते हुए वह बोलींं कि संविधान 1955 को लागू हुआ था। वीडियो में मंत्री को संविधान 1985 में लागू होना और थोड़ा-सा अटकने के बाद उसमें सुधार करते हुए वह देश में 1955 में संविधान लागू होने की बात कह रही हैं।

जानकारी के मुताबिक यह वीडियो समस्तीपुर का है, जहां पटेल मैदान में मंत्री ध्वाजारोहन के बाद लोगों को संबोधित कर रही थीं। बीमा भारती बिहार सरकार में गन्ना मंत्री हैं और वह समस्तीपुर जिले की प्रभारी मंत्री भी हैं।


वायरल वीडियो में बीमा भारती गणतंत्र दिवस के बारे में कह रही हैं, "हमारा संविधान 1985 में लागू हुआ था। वर्ष 1955 में संविधान लागू हुआ था, इसी मौके पर हमलोग गणतंत्र दिवस मनाते हैं।"

मंत्री बीमा भारती वीडियो में कह रही हैं कि "संविधान को लागू करने में बापू की अहम भूमिका रही। उनको हमलोग श्रद्धापूर्वक याद करते हैं। संविधान को बनाने में डॉ राजेंद्र प्रसाद और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अहम योगदान है। आज हमलोग उनके बताए रास्ते पर चलने का प्रयास कर रहे हैं।"

गौरतलब कि देश का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था। इसी के उपलक्ष्य में देश में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia