बिहार: तेजस्वी बोले- लूट, हत्या, अपहरण, बलात्कार ही बीजेपी नीत सरकार का नया बिहार, ख़बरदार! किसी ने इसे जंगलराज कहा तो
तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी की सरकार में बिहार में लूट, हत्या, अपहरण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उनके लिए यही नया बिहार है। उन्होंने कहा कि लेकिन इसे कोई जंगलराज नहीं कह सकता, क्योंकि ऐसा करने से बीजेपी के नेता नाराज हो जाएंगे।

राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार की बिगड़ती को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर सोशल मीडिया के माध्यम से हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी की सरकार में बिहार में लूट, हत्या, अपहरण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उनके लिए यही नया बिहार है। उन्होंने कहा कि लेकिन इसे कोई जंगलराज नहीं कह सकता, क्योंकि ऐसा करने से बीजेपी के नेता नाराज हो जाएंगे।
तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा, "लूट, हत्या, अपहरण, बलात्कार ही भाजपा नीत सरकार का नया बिहार है। ख़बरदार! अगर किसी ने इसे जंगलराज कहा तो अन्यथा महाराज लोग आपको 19वीं सदी की काल्पनिक कहानियाँ सुना-सुना कर डराएँगे भी और वोट भी बटोरेंगे। ऐसा ही है ना??" तेजस्वी यादव ने साथ ही राज्य में हुए अपराध की खबरों को भी ट्वीट किया है। इसमें लूट, हत्या से जुड़ी खबरों की पेपर कंटिग है।
बता दें कि बिहार में दोबोरा नीतीश सरकार के बनने के बाद से ही तेजस्वी यादव एनडीए पर हमलावर हैं। राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी पर सवाल उठाते रहे हैं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 15 Dec 2020, 12:22 PM
