आतंक के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए सरकार, पीओके को भी पूरी तरह से भारत में शामिल करे: सौरभ भारद्वाज

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज का कहना है कि पाकिस्तान लगातार पीओके का इस्तेमाल आतंकवादी संगठनों को पनाह देने और भारत में हमलों के लिए कर रहा है। इससे पहले भी भारत ने पाकिस्तान को कई बार जवाब दिया है, लेकिन वह सुधरने का नाम नहीं ले रहा।

आप नेता सौरभ भारद्वाज
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश का माहौल है। आम जनता से लेकर राजनेता तक, हर कोई पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहा है। पूरा देश एक सुर में भारत सरकार से आग्रह कर रहा है कि अब समय आ गया है जब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को भारत में वापस लाया जाए। आम आदमी पार्टी की तरफ से भी मांग उठी है कि पहलगाम हमले के बाद पूरे देश में यह भावना प्रबल हो रही है कि पाकिस्तान को उसके आतंकवादी मंसूबों के लिए करारा जवाब दिया जाए। 

आम नागरिकों से लेकर सोशल मीडिया तक एक ही मांग उठ रही है – "पीओके को वापस लो"। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज का कहना है कि पाकिस्तान लगातार पीओके का इस्तेमाल आतंकवादी संगठनों को पनाह देने और भारत में हमलों के लिए कर रहा है। इससे पहले भी भारत ने पाकिस्तान को कई बार जवाब दिया है, लेकिन वह सुधरने का नाम नहीं ले रहा। अब देश चाहता है कि सरकार निर्णायक कदम उठाए और पीओके को पूरी तरह से वापस भारत में शामिल करे।


सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि कश्मीर का बंटवारा होने के चलते पाकिस्तान और चीन के कब्जे में काफी बड़ा क्षेत्रफल है। जम्मू-कश्मीर का कुल क्षेत्रफल 2,22,236 वर्ग किलोमीटर है, जिसमें भारत के पास 1,06,566 वर्ग किलोमीटर है। पाकिस्तान के पास 72,935 वर्ग किलोमीटर है, जबकि चीन के पास 42,735 वर्ग किलोमीटर पर कब्जा है। जनता की यह भी अपेक्षा है कि प्रधानमंत्री 2025 में उस स्थान पर तिरंगा फहराएं जो आज पीओके में आता है।

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया है। आप नेताओं ने कहा है कि जैसे ही पार्टी के नेताओं को नई जिम्मेदारी दी जाती हैं, उन पर एफआईआर दर्ज कर दी जाती है। आप प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, "जब दुर्गेश पाठक को गुजरात का सह प्रभारी बनाया गया, तभी उनके यहां सीबीआई का छापा पड़ा। अब मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह पूरी तरह से बदले की कार्रवाई है।" आप नेता अनुराग ढांडा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सरकार केवल ड्रामेबाजी करती है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia