UGC ने 32 फर्जी विश्वविद्यालयों का किया खुलासा, दिल्ली में सबसे ज्यादा, कहीं आपका कॉलेज भी तो नहीं? देखें पूरी सूची
आयोग ने छात्रों और अभिभावकों को स्पष्ट सलाह दी है कि किसी भी कॉलेज या विश्वविद्यालय में दाखिला लेने से पहले उसकी आधिकारिक मान्यता अवश्य जांचें।

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देशभर में 32 संस्थानों को फर्जी विश्वविद्यालय घोषित किया है। आयोग ने साफ कहा है कि इन संस्थानों द्वारा दी जाने वाली डिग्री की कोई कानूनी वैधता नहीं है। ऐसी डिग्री न सरकारी या निजी नौकरी के लिए मान्य होगी और न ही आगे की पढ़ाई में स्वीकार की जाएगी।
क्यों अवैध हैं ये संस्थान?
UGC के अनुसार, यूजीसी अधिनियम की धारा 2(एफ) और 3 के तहत केवल मान्यता प्राप्त संस्थान ही डिग्री प्रदान कर सकते हैं। जिन 32 संस्थानों को फर्जी घोषित किया गया है, उन्हें न केंद्र सरकार से और न ही किसी राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त है। ऐसे में इनका विश्वविद्यालय के रूप में संचालन नियमों के विरुद्ध है।
आयोग ने छात्रों और अभिभावकों को स्पष्ट सलाह दी है कि किसी भी कॉलेज या विश्वविद्यालय में दाखिला लेने से पहले उसकी आधिकारिक मान्यता अवश्य जांचें।
किन राज्यों में कितने फर्जी विश्वविद्यालय?
UGC द्वारा जारी सूची के अनुसार राज्यवार संख्या इस प्रकार है:
दिल्ली- 12
उत्तर प्रदेश- 4
आंध्र प्रदेश- 2
कर्नाटक- 2
केरल- 2
महाराष्ट्र- 2
पुडुचेरी- 2
पश्चिम बंगाल- 2
अरुणाचल प्रदेश- 1
हरियाणा- 1
झारखंड- 1
राजस्थान- 1
दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 फर्जी विश्वविद्यालय पाए गए हैं, जबकि उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है।
दिल्ली में घोषित 12 फर्जी विश्वविद्यालय
संयुक्त राष्ट्र विश्व शांति विश्वविद्यालय (डब्ल्यूपीयूएनयू), नेताजी सुभाष प्लेस, पीतमपुरा
प्रबंधन एवं अभियांत्रिकी संस्थान, कोटला मुबारकपुर
अखिल भारतीय लोक एवं शारीरिक स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान (एआईआईपीएचएस), अलीपुर
कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज
संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय, दिल्ली
व्यावसायिक विश्वविद्यालय, दिल्ली
एडीआर-केंद्रित न्यायिक विश्वविद्यालय, राजेंद्र प्लेस
भारतीय विज्ञान एवं अभियांत्रिकी संस्थान, नई दिल्ली
विश्वकर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, संजय एन्क्लेव
आध्यात्मिक विश्वविद्यालय, रोहिणी
राष्ट्रीय प्रबंधन समाधान संस्थान, जनकपुरी
माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, नेहरू प्लेस
उत्तर प्रदेश के 4 संस्थान
गांधी हिन्दी विद्यापीठ, प्रयागराज
नेताजी सुभाष चंद्र बोस विश्वविद्यालय (मुक्त विश्वविद्यालय), अलीगढ़
भारतीय शिक्षा परिषद, लखनऊ
महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी, नोएडा
अन्य राज्यों की सूची
आंध्र प्रदेश
क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, गुंटूर
बाइबिल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, विशाखापत्तनम
कर्नाटक
सर्व भारतीय शिक्षा पीठ, तुमकुर
ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु
केरल
इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रोफेटिक मेडिसिन, कोझीकोड
सेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी
महाराष्ट्र
राजा अरबी विश्वविद्यालय, नागपुर
राष्ट्रीय पिछड़ा कृषि विद्यापीठ, सोलापुर
पुडुचेरी
उषा लात्चुमानन कॉलेज ऑफ एजुकेशन
श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन
पश्चिम बंगाल
भारतीय वैकल्पिक चिकित्सा संस्थान, कोलकाता
इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, कोलकाता
राजस्थान
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान, भिवाड़ी
झारखंड
दक्ष विश्वविद्यालय (व्यावसायिक एवं जीवन कौशल शिक्षा), रांची
हरियाणा
मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद
अरुणाचल प्रदेश
भारतीय वैकल्पिक चिकित्सा संस्थान
छात्रों के लिए अहम चेतावनी
UGC ने स्पष्ट किया है कि फर्जी विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने से छात्रों का समय, पैसा और करियर तीनों प्रभावित हो सकते हैं। उच्च शिक्षा के बढ़ते दायरे के बीच कई संस्थान बिना वैधानिक मान्यता के विश्वविद्यालय बनकर काम कर रहे हैं।
आयोग ने कहा है कि किसी भी संस्थान में प्रवेश लेने से पहले उसकी मान्यता की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट www.ugc.gov.in पर अवश्य जांच लें।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia