उत्तर प्रदेश: अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में 8 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

बदायूं के एसपी अशोक कुमार ने बताया कि घर के मलबे से पहले 7 लोगों के शव निकाले गए। वहीं एक और व्यक्ति का शव देर शाम निकाला गया। विस्फोट से पूरा घर ध्वस्त हो गया है। विस्फोट की चपेट में आने से वहां से गुजर रहे दो राहगीर भी घायल हो गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के सिविल लाइन थाना इलाके में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बदायूं के पुलिस अधीक्ष अशोक कुमार ने बताया कि ये धामाका शुक्रवार को करीब साढ़े पांच बजे रसूलपुर गांव में हुआ। अशोक कुमार के मुताबिक, दीपावली पर बेचने के लिए दुकान से लगे एक घर में अवैध रूप से पटाखा बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। पटाखा बनाते वक्त अचानक बारूद में आग लग जाने से जबर्दस्त विस्फोट हो गया। धमाके के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। धमाके के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भड़ी जमा हो गई।

पुलिस अधीक्ष अशोक कुमार ने बताया कि घर के मलबे से पहले 7 लोगों के शव निकाले गए। वहीं एक और व्यक्ति का शव देर शाम निकाला गया। मरने वालों में कुछ पड़ोसी भी शामिल हैं। विस्फोट से पूरा घर ध्वस्त हो गया है और विस्फोट की चपेट में आने से वहां से गुजर रहे दो राहगीर भी घायल हो गए हैं। तीनों घायलों को बरेली रेफर किया गया है।

एसएसपी ने बताया कि हादसे के बाद सूचना मिलते ही मौके पर जिलाधिकारी के अलावा पुलिस और अग्निशमन दल के अधिकारी पहुंच गए थे। कई घंटों के तक मौके पर राहत और बचाव का काम चला। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पटाखा फैक्ट्री अवैध तरीके से चल रहा था, ऐसे में पूरे मामले की जांच की जाएगी।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 27 Oct 2018, 10:15 AM