उत्तर प्रदेश: आगरा में अगवा कर बीटेक की छात्रा से गैंगरेप, 4 लोगों ने दिया घिनौनी वारदात को अंजाम

आगरा की पीड़ित छात्रा ने बताया कि घटनास्थल पर दो अन्य युवक पहले से ही मौजूद थे। चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसे घर पहुंचने में मदद की। पीड़िता के माता-पिता ने न्यू आगरा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के राज बच्चियों के खिलाफ यौन हिंसा के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला आगरा में सामना आया है। आगरा में कोचिंग सेंटर जा रही बीटेक की एक छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ है।

बताया जा रहा है कि बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा मंगलवार शाम अपनी स्कूटी से कोचिंग जा रही थी, तभी बाइक पर आए दो युवकों ने उसे रोका और फिर जबरन अपने साथ यमुना नदी के किनारे ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया।

पीड़ित छात्रा ने बताया कि घटनास्थल पर दो अन्य युवक पहले से ही मौजूद थे। चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसे घर पहुंचने में मदद की। पीड़िता के माता-पिता ने शाम को न्यू आगरा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक (सिटी) प्रशांत वर्मा ने कहा कि आरोपी फरार हैं। पीड़िता के सिर पर बुरी तरह प्रहार भी किया गया। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस की ओर से आश्वासन दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इससे पहले 4 नवंबर को बरेली में नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। सुभाषनगर थाना इलाके में स्थित मेधांस अस्पताल में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप हुआ था। आईसीयू में भर्ती नाबालिग लड़की के साथ अस्पताल के 5 कर्मचारियों ने ही गैंगरेप किया था।

पीड़िता के परिजनों ने बताया था कि 5 दिन पहले खेत पर काम करते नाबालिग को सांप ने काट लिया था। इसके बाद नाबालिग को मेधांस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। पीड़िता ने बताय था, “अस्पताल में रात के वक्त जब आईसीयू में कोई भी नहीं था, तब कंपाउंडर और अस्पताल के 4 कर्मचारियों ने उसे नशे का इंजेक्शन दिया और जब उसने विरोध किया तो उसके हाथ-पैर और मुंह को बांध दिया। इसके बाद पांचों ने उसके साथ गैंगरेप किया।”

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 19 Dec 2018, 10:10 AM