उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, मूकबधिर महिला से गैंगरेप के बाद हत्या

यूपी के मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बाईपास पर अर्ध निर्मित फैक्ट्री के अंदर पानी भरे टैंक में महिला का शव 23 दिसंबर को बरामद हुआ था। पुलिस के मुताबिक, महिला कल्याणपुर गांव की रहने वाली थी।

फोटो: आईएएनएस
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर मूकबधिर महिला से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से मूकबधिर महिला के सिर पर सरिए से वार कर उसकी हत्या कर दी और पानी के टैंक में फेंक दिया। पुलिस ने इस घिनौनी और हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को मंगलवार गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें भेज दिया गया।

कटघर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बाईपास पर अर्ध निर्मित फैक्ट्री के अंदर पानी भरे टैंक में एक अज्ञात महिला का शव 23 दिसंबर को बरामद हुआ था। पुलिस के मुताबिक, कल्याणपुर गांव की रहने वाली थी। इस संबंध में मृतका के बेटे ने 24 दिसंबर को थाना कटघर पर लिखित सूचना देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था।

एसपी सिटी अंकित मित्तल ने मीडिया बात करते हुए बताया कि पुलिस जांच में इस हत्याकांड में तीन लोगों के नाम सामने आए थे, जिसके बाद मंगलवार को सूचना के आधार पर तीनो शीशपाल पुत्र गोविंद सैनी, विक्की पुत्र मुकुंद राम और संजय पुत्र रामचंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 19 दिसंबर को मूकबधिर महिला को वे उठाकर कल्याणपुर बाईपास पर अर्ध निर्मित फैक्ट्री के अंदर ले गए थे, जहां पर उस महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी थी।

राज्य में लगातार महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ रही है। इससे पहले आगरा के ललाउ गांव के पास दो युवकों ने 15 साल की दलित नाबालिग लड़की को आग के हवाले किया था, इलाज के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में लड़की की मौत हो गई थी।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 26 Dec 2018, 10:11 AM