वीडियो: सभा के बाद जब 5 फीट ऊंचे बैरिकेड्स कूदकर महिलाओं से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी पहली बार रोड शो करने के लिए मध्य प्रदेश में थीं। यहां उन्होंने रतलाम और इंदौर मेंं रोड शो किया। अपनी एक सभा के बाद महिलाओं से मिलने के लिए प्रियंका 5 फीट ऊंचे बैरिकेडस लांघ कर उनसे मिलने पहुंच गयीं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने रतलाम में सभा को संबोधित किया। रतलाम में सभा खत्म होने के बाद वे महिलाओं से मिलने के लिए पहुंच गईं। उनके बीच पांच फीट ऊंचे बैरिकेड्स थे। महिलाएं उनसे मिलाना चाहती थीं। महिलाओं के उत्साह को देख प्रियंका गांधी ने बैरिकेड्स को चढ़कर पार किया और महिलाओं से मुलाकात की।

इस दौरान मध्य प्रदेश के ही इंदौर में एक वाकिया और देखने को मिला। इंदौर में एक रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी के काफिले को देख कर रोड पर मौजूद लोगों ने मोदी मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद प्रियंका गांधी ने अपनी गाड़ी रुकवाई और बहार निकलकर उन सभी लोगों से हाथ मिलते हुए कहा कि आप अपनी जगह, मैं अपनी जगह, ऑल द बेस्ट।

बता दें कि कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी सोमवार को पहली बार चुनावी रैलियों के लिए मध्य प्रदेश के दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने रतलाम और इंदौर में रोड शो किये। प्रियंका गांधी रोड शो से पहले उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर पहुंची, जहां उन्होंने महाकाल का अभिषेक किया।


रोड शो के दौरान प्रियंका के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज सिंघवी भी मौजूद थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

बता दें कि लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पूरे जोर शोर से पार्टी प्रचार में लगी हुई हैं। 19 मई को मध्य प्रदेश की 8 सीटों समेत देश के 8 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जाएगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia