देशभर में विजयदशमी की धूम, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी देशवासियों को बधाई
विजयदशमी यानि दशहरा के दिन देश के अलग-अलग जगहों पर रावण दहन किया जाता है।माना जाता है कि इस दिन रावण के पुतले को जलाने के साथ ही समाज से बुराइयों का भी सफाया हो जाता है। विजयदशमी को दशहरा के नाम से भी जाना जाता है।

असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयदशमी यानी दशहरा दशहरा आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। दशहरा के दिन देश के अलग-अलग जगहों पर रावण दहन किया जाता है। माना जाता है कि इस दिन रावण के पुतले को जलाने के साथ ही समाज से बुराइयों का भी सफाया हो जाता है।
मान्यता के मुताबिक, रावण लंका का राजा था और अहंकार और अन्याय के प्रतीक रावण ने मां सीता का हरण किया था। श्री राम ने उसे त्रुटि सुधार के कई मौके दिए लेकिन रावण अहंकारी था। उसने झुकने से इनकार कर दिया। अंत में वो मर्यादा पुरुषोत्तम राम के हाथों मारा गया। इसीलिए दशहरे को विजयदशमी या विजय पर्व भी कहा जाता है। रावण के पुतलों का दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर दहन किया जाता है। देश के हर हिस्से में अज्ञान पर ज्ञान की विजय का यह उत्सव मनाया जाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर देशवासियों को विजयादशमी की बधाई दी है, उन्होंने ट्वीट कर एक शुभकामना वीडियो शेयर किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भीा देशवासियों को शुभकामना दी।
राहुल गांधी ने ट्वीट करके सभी देशवासियों को सभी दशहरा की बधाई दी।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 19 Oct 2018, 11:06 AM
