टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के घर आई नन्ही परी, अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के घर नन्ही परी आई है। विराट आज (सोमवार) पापा बन गए हैं। अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

रवि प्रकाश @raviprakash24

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के घर नन्ही परी आई है। विराट आज (सोमवार) पापा बन गए हैं। अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। अनुष्का और विराट की बेटी का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्प्ताल में आज दोपहर को हुआ। विराट कोहली ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है। विराट ने एक स्टेटमेंट को सोशल मीडिया के जरिये देते हुए, बेटी के आगमन का ऐलान किया है।

टीम इंडिया के कप्तान ने अपने पोस्ट में लिखा, ''हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं।''


विराट ने आगे लिखा, ''यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।''

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia