मध्य प्रदेश में चार चरणों में डाले जाएंगे वोट, 4 जून को आएगा रिजल्ट, जानें किस चरण में कितने सीटों पर होगी वोटिंग

चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश में इस बार 4 चरण में चुनाव कराने का ऐलान किया है। यहां लोकसभा की 29 सीटें हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। शनिवार को राजधानी दिल्ली में चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार भी आम चुनाव 7 चरणों में संपन्न होगा। मतदान की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी। इसके बाद 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोट डाले जाएंगे। परिणाम 4 जून को घोषित हो जाएंगे। कई राज्यों में चुनाव एक चरण में ही कराया जाएगा, तो कहीं सातों चरण में वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश में इस बार 4 चरण में चुनाव कराने का ऐलान किया है। यहां लोकसभा की 29 सीटें हैं। एमपी में पहले चरण में कुल 6 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 26 अप्रैल को 7 सीटें, 7 मई को 8 सीट और फिर 13 मई को बची 8 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी 4 चरणों में चुनाव हुआ था।

राज्य में इस बार 5 करोड़ 63 लाख 40 हजार 64 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 2023 में हुआ विधानसभा के 4 महीने बाद यहां लोकसभा के लिए वोट डाले जाएंगे। इतने महीनों में यहां मतदाताओं की संख्या में भी इजाफा हो गया है। राज्य में करीब 3 लाख वोटर्स बढ़ गए हैं। कुल वोटर्स में पुरुषों की संख्या 2 करोड़ 89 लाख 51 हजार 705 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 73 लाख 87 हजार 122 है।


बात करें लोकसभा चुनाव 2019 की तो, बीजेपी ने एमपी में 28 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाबी पाई थी। कांग्रेस को सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ा था। इस चुनाव में बीजेपी को 58%, कांग्रेस को 34.50% और बीएसपी को 2.38 फीसदी वोट मिले थे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia