दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

इस दौरान तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग की मानें तो 11 मई को दिनभर मौसम का मिजाज बदला रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली सहित पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मई माह में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। पिछले कुछ दिनों से साफ और शुष्क मौसम के बाद अब 11 और 12 मई को मौसम विभाग (आईएमडी) ने यलो अलर्ट जारी किया है। 

इस दौरान तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग की मानें तो 11 मई को दिनभर मौसम का मिजाज बदला रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं पूर्वान्ह के समय हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

शाम के समय फिर से बहुत हल्की बारिश, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। अलर्ट में 'थंडरस्टॉर्म विद रेन' यानी आंधी और बारिश की बात कही गई है। 12 मई को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।


हालांकि इस दिन नमी का स्तर थोड़ा बढ़कर 70 से 35 प्रतिशत तक रह सकता है। 12 मई को भी दोपहर और शाम के समय बहुत हल्की बारिश के साथ गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने इस अवधि के लिए 'नो वॉर्निंग' की जगह स्पष्ट रूप से यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इससे पहले 9 और 10 मई को मौसम साफ रहेगा। 9 मई को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 24 डिग्री, जबकि 10 मई को अधिकतम 38 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

13 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जिसमें अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा। वहीं 14 मई को मुख्य रूप से साफ आसमान रहेगा, तापमान 36 से 24 डिग्री और नमी 60 से 30 प्रतिशत रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, बढ़ती गर्मी के बीच यह बारिश और तेज हवाएं लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत देंगी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ