लखनऊ में रोड शो से पहले प्रियंका की सोशल मीडिया पर धमक, मिनटों में फॉलोवर बने हजारों

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में रोड शो से पहले सोमवार को सोशल मीडिया पर एंट्री करते हुए ट्विटर पर अपना आगाज किया। प्रियंका के ट्वीटर पर आते ही मिनटों में उनके फॉलोअर्स की संख्या हजारों में पहुंच गई, जो लगातार बढ़ती जा रही है।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रोड शो के जरिये चुनावी मिशन की शुरुआत करने से पहले सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर आधिकारिक रूप से अपना आगाज किया। प्रियंका गांधी वाड्रा नाम से उनके आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के शुरू होते ही उसपर फॉलोअर की बाढ़ आ गई। मिनटों में ही फॉलोअर की संख्या हजारों में पहुंच गई और अबी भी तेजी के साथ बढ़ती जा रही है। अभी तक 50,000 से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो कर चुके हैं और फॉलोवर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

लखनऊ में रोड शो से पहले प्रियंका की सोशल मीडिया पर धमक, मिनटों में फॉलोवर बने हजारों

हालांकि प्रियंका गांधी ने फिलहाल अपने ट्वीटर अकाउंट से अभी तक कोई ट्वीट नहीं किया है लेकिन उन्होंने 7 लोगों को फॉलो किया है। उन्होंने अभी तक जिन 7 लोगों को फॉलो किया है, उनमें राहुल गांधी, अशोक गहलोत, अहमद पटेल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सचिन पायलट, और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसी शख्सियतें हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले प्रियंका गांधी किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं थीं। पिछले महीने ही कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी महासचिव बनाकर उनकी सक्रिय राजनीति में एंट्री कराई थी। साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार देकर राहुल गांधी ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें राज्य में कांग्रेस को फिर से खड़ा करने की भी अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

इसी जिम्मेदारी के तहत महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी बनने के बाद प्रियंका गांधी सोमवार को पहली बार लखनऊ पहुंचकर रोड शो कर रही हैं। उनके साथ पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद हैं। होंगे। रोड शो के बाद प्रियंका यूपी की राजनीति को समझने के लिए चार दिन लखनऊ में ही रुकेंगी।

अपने यूपी दौरे का आगाज करने से पहले सोशल मीडिया पर एंट्री कर प्रियंका गांधी ने एक तरह से सबको चौंका दिया। सुबह रोड शो के शुरू होने से पहले सोशल मिडिया पर ट्वीटर पर उनकी एंट्री की खबर सबसे बड़ी चर्चा रही। धीरे-धीरे उनके फॉलोअर की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है औऱ उम्मीद की जा रही है कि शाम तक यह संख्या लाखों में पहुंच जाएगी।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia